..................... Hera Pheri 3 का हिस्सा रहेंगे अक्षय कुमार? फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट | Hera Pheri 3: Suniel Shetty says there will be no sequel without him, Akshay Kumar and Paresh Rawal - Hindi Filmibeat

Hera Pheri 3 का हिस्सा रहेंगे अक्षय कुमार? फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

hera-pheri-3-suniel-shetty-says-there-will-be-no-sequel-without-him-akshay-kumar-and-paresh-rawal

Hera Pheri 3: लंबे समय से फिल्म हेरा फेरी 3 सुर्खियों में है क्योंकि फिल्म से अक्षय कुमार के बाहर होने की खबरें तेज थीं। अक्षय कुमार ने खुद भी इसकी पुष्टि की थी और एक इवेंट के दौरान बताया कि वो फिल्म स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे इसीलिए उन्होंने इस फ्रैंचाइजी से दूरी बना ली है।

इस खबर से जहां अक्षय के फैंस दुखी हैं, वहीं हेरा फेरी के कलाकार सुनील शेट्टी ने एक बार फिर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "बिना राजू, श्याम और बाबू भैया के हेरा फेरी बन ही नहीं सकती। मुझे उम्मीद है कि जब भी ये बनेगी, बेहतरीन बनेगी।"

एक्टर ने साफ कहा कि राजू, श्याम और बाबू राव के बिना हेरा फेरी की बारे में कल्पना नहीं की जा सकती है। बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स अक्षय कुमार को दोबारा फिल्म में कास्ट करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

बता दें, हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन के आने की खबरें थीं। लेकिन इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हेरा फेरी के दर्शकों ने निर्माताओं के इस फैसले पर खुलकर नाराजगी जताई। अक्षय के फैंस ने कार्तिक को जमकर ट्रोल भी किया।

वहीं, एक इवेंट में अक्षय कुमार ने खुद हेरा फेरी 3 को बयान दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे.. इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया।

अक्षय कुमार ने कहा, "हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रहा है। जैसे बाकी कई लोगों की यादें उस फिल्म से जुड़ी हैं, वैसे ही मेरी भी अच्छी यादें उस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों वो पार्ट 3 बन नहीं पाई है। लेकिन जिस तरह से इसका स्क्रीनप्ले, इसके स्क्रिप्ट को शेप किया गया, मैं उससे बिल्कुल संतुष्ट नहीं था। मैं खुश नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X