CLASH: अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन को टक्कर देगी ये कॉमेडी फिल्म!
[गपशप] साल 2016 में एक से बढ़कर एक फिल्म आने वाली है और इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ही समय में दो नहीं, बल्कि तीन तीन फिल्मों के बीच घमासान छिड़ने वाली है।
जी हां, अगस्त 2016 में एक साथ अक्षय कुमार की रुस्तम, ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो और हेरा फेरी 3 रिलीज होने वाली है। हाल ही में इरोज इंटरनेश्नल ने अपनी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा की है। जिसके अनुसार, 'हेरा फेरी 3' अगस्त 12 को हमारे सामने आएगी।
अक्षय कुमार BOX OFFICE रिपोर्ट..
तीनों ही फिल्में इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हैं और अपने अपने मायने में काफी खास हैं। एयरलिफ्ट की सफलता के बाद फैंस को अक्षय कुमार की रूस्तम का इंतजार है। वहीं, ऋतिक के फैंस काफी समय से मोहनजोदड़ो का इंतजार कर रहे हैं। जो अब खत्म होने वाली है।
लिहाजा, यदि यह टक्कर होती है तो यह देखने लायक होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मार ले जाती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस को इस मायने में काफी नुकसान सहना पड़ सकता है।
बहरहाल, यहां देखते हैं इस साल किन किन फिल्मों का होगा क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications


