..................... Hera Pheri 3: Paresh Rawal Refuse to do Hera feri 3, Akshay kumar sent 25 crore legal notice - Hindi Filmibeat

Hera Pheri 3: परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' से मना करना पड़ा महंगा, अक्षय कुमार ने भेजा इतने करोड़ का लीगल नोटिस

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: बॉलीवुड गलियारों में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं कई ऐसी फिल्में हैं जिसकी घोषणा हो चुकी है और फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर है अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेराफेरी 3। जी हां, इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड थे। क्योंकि फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट ने धूम मचा दी थी।

हेरा फेरी 3 के लिए एक्साइटेड थे फैन्स
लोगों की उत्सुकता को देखते हुए फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा की गई। इस फिल्म के मात्र ऐलान से ही लोगों ने मन बना लिया था कि फिल्म देखने जरूर ही जाना है क्योंकि फिल्म जबरदस्त कॉमेडी सीन्स से भरी हुई होने वाली है। फिल्म में परेश रावल हैं जिसने पहले और दूसरे पार्ट में चार चांद लगा दिए थे। परेश रावल के डायलॉग्स तो आज भी काफी पॉपुलर हैं।

एक्स पर वायरल हुए ऐसे ट्वीट
लेकिन फैन्स की खुशी बनी रहती उससे पहले ही एक खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया। क्योंकि परेश रावल ने फिल्म करने से मना कर दिया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर पोस्ट किया कि बाबू भइया नहीं तो हेरा फेरी कैसी। वहीं किसी ने लिखा बिना परेश रावल के फिल्म करना बेकार है।

परेश रावल को भेजा गया लीगल नोटिस
जिसके बाद से अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार नाराज हो गए हैं और उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए परेश रावल को लीगल नोटिस भेज दिया है। जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक हेरा फेरी 3 के लिए परेश रावल ने बाकायदा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं परेश रावल फिल्म की एडवांस फीस भी ले चुके थे। ऐसे में उनके बीच में शूटिंग छोड़ने की वजह से फिल्म का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिस वजह से अब परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया है।

कोर्ट में पहुंच गया मुद्दा
इस मुद्दे को लेकर फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहना है कि- अगर परेश रावल जी को यह फिल्म नहीं करनी थी तो वह पहले भी मना कर सकते थे, लेकिन उन्होंने फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। फिल्म की फीस ली और फिल्म की शूटिंग भी शूरू कर दी थी। ऐसे में फिल्म को बीच में छोड़ देना बहुत ही अनप्रोफेशनल है। फिलहाल तो यह मुद्दा अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। बता दें कि ऐसी स्थिति में अब लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या परेश रावल फिल्म में लौटेंगे ? या परेश रावल को रिप्लेस किया जाएगा। या ऐसी स्थिति में अहम किरदार के ना होने की वजह से फिल्म को बंद कर दिया जाएगा।

क्या कहा था परेश रावल ने
दरअसस परेश रावल ने एक पोस्ट में लिखा था कि वह हेरा फेरी 3 से हटने का फैसला पैसों या क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं ले रहे हैं। परेश रावल के इस पोस्ट ने फैन्स को हैरान कर दिया था, लेकिन परेश रावल के फिल्म छोड़ने की अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

अच्छा था अक्षय कुमार और परेश रावल का बॉन्ड

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और परेश रावल का बॉन्ड बहुत अच्छा था दोनों एक साथ 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'ओएमजी: ओ माय गॉड' और 'ऐतराज' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। दोनों का एक दोस्ती का रिश्ता बन गया था। फिल्म की शूटिंग से पहले फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। वहीं अब अचानक से परेश रावल का फिल्म से निकल जाना फैन्स को पच नहीं रहा है।

Read more about: hera pheri 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X