..................... अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने किया Replace, नाराज फैंस ने किया ट्रेंड NO AKSHAY NO HERA PHERI 3 | As Kartik Aaryan replaces Akshay Kumar in Hera Pheri 3, angry fans starts trending "NO AKSHAY NO HERA PHERI 3" - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने किया Replace, नाराज फैंस ने किया ट्रेंड NO AKSHAY NO HERA PHERI 3

hera-pheri-3-kartik-aaryan-replaces-akshay-kumar-angry-fans-starts-trending-no-akshay-no-hera-pheri3

कुछ फ्रैंचाइजी की पहचान उसकी कहानी के साथ साथ उसके किरदार और उसके स्टार भी होते हैं। हेरा फेरी एक ऐसी ही फ्रैंचाइजी है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को फैंस ने अपने दिल में खास जगह दी है। ऐसे में अब फिल्म की तीसरी कड़ी में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री लोगों को हैरान कर रही है।

जी हां, हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन के होने की अफवाह अब पक्की खबर में बदल चुकी है। बीते दें, अभिनेता परेश रावल ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। बहरहाल, इस खबर से अक्षय कुमार फैंस बेहद नाराज हैं.. और ट्विटर पर लगातार NO AKSHAY NO HERA PHERI 3 ट्रेंड कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी और परेश रावल दिखेंगे। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अनीस बज्मी को दिया जा रहा है, लेकिन फिलहाल निर्देशक ने हां नहीं किया है।

फैंस ने जताई निराशा

फैंस ने जताई निराशा

फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार की जगह राजू के किरदार को कोई इस तरह नहीं निभा सकता है.. उन्होंने इस किरदार को iconic बनाया है। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि यदि अक्षय कुमार को रिप्लेस किया गया.. तो ये हमारी यादों के साथ खिलवाड़ होगा..

लंबे समय से टल रही है फिल्म

लंबे समय से टल रही है फिल्म

लंबे समय से हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। जोर शोर से हेरा फेरी 3 की घोषणा की गई थी, लेकिन फिर यह टलती चली गई। पहले फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करने वाले थे.. लेकिन अब इससे अनीस बज्मी का नाम जुड़ रहा है।

रियल स्टारकास्ट

रियल स्टारकास्ट

यह बात काफी कम लोगों को पता होगी कि.. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तबू नहीं, बल्कि हेरा फेरी के लिए अक्षय कुमार, संजय दत्त, करिश्मा कपूर और परेश रावल को फाइनल किया गया था। लेकिन अपने कोर्ट केस के चक्कर में संजय दत्त को इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा। फिर संजय दत्त ने ही फिरोज नाडियाडवाला को सुनील शेट्टी का नाम सुझाया था।

वहीं, करिश्मा कपूर ने रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्हें अपने किरदार में कुछ खास नहीं लगा। करिश्मा के बाद ममता कुलकर्णी का नाम आया। लेकिन अंत में तबू फाइनल कर ली गईं।

सुपरहिट फ्रैंचाइजी

सुपरहिट फ्रैंचाइजी

हेरा फेरी को मिली प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद निर्माता ने इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। इसकी सीक्वल फिल्म 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में आई थी और सुपरहिट रही थी। अब लोगों को हेरा फेरी 3 का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X