अक्षय कुमार ने किया 2019 बॉक्स ऑफिस, BOOKED - हेरा फेरी 3, वेलकम 3 और हाउसफुल 4
अक्षय कुमार ने 2019 का पूरा इंतज़ाम कर लिया है। खबर है कि वेलकम 3 और हाउसफुल 4 के अलावा उनकी हेरा फेरी 3 भी वापस ट्रैक पर आ चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म एक बार अक्षय कुमार के बिना अनाउंस हो चुकी है।
फिल्म का टीज़र भी लॉन्च हुआ जिसमें इरफान खान, अभिषेक बच्चन, परेश रावल, सुनील शेट्टी और कई अन्य सितारे थे। लेकिन एक एक कर हर कोई फिल्म छोड़ता गया।

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर नीरज वोरा की वापसी हुई जिन्होंने अक्षय को फिल्म के लिए वापस अप्रोच किया और अक्षय ने हामी भरी। लेकिन दिसंबर में नीरज वोरा के देहांत के बाद एक बार फिर से फिल्म ठप हो गई।
अब खबर है कि फिरोज़ नाडियाडवाला एक बार फिर से फिल्म को ट्रैक पर ले आए हैं और हेरा फेरी 3 का काम शुरू हो चुका है। इसका मतलब अक्षय कुमार अगले साल केवल कॉमेडी फ्लेवर के नाम पूरा साल बुक कर देंगे।
वैसे इन तीन फिल्मों के अलावा भी बॉलीवुड में कई सीक्वल की प्लानिंग चल रही है -


Click it and Unblock the Notifications