ना परेश रावल ना पंकज त्रिपाठी... ये क्रिकेटर बन सकता है हेरा फेरी 3 का सबसे अच्छा बाबू राव? हरभजन सिंह का बयान

Hera Pheri 3

Suryakumar Yadav as Babu Rao in Hera Pheri 3- हेरा फेरी 3 को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है और परेश रावल के फिल्म के लिए इंकार करने के बाद बवाल मचा हुआ है। अक्षय कुमार ने कोर्ट में इसकी अर्जी डाली है और सुनवाई हो रही है।

हाल ही में सुनील शेट्टी ने खुले तौर पर कहा था कि परेश जी के बिना हेरा फेरी 3 संभव ही नहीं है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल बाबू राव के रोल के लिए एक एक्टर नहीं बल्कि एक क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है। इसको लेकर खुद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुलासा किया है। मशहूर क्रिकेटर का नाम लेते हुए भज्जी ने कहा कि ये बाबू राव का किरदार हेरा फेरी 3 में कर सकते हैं। कौन ये क्रिकेटर और क्यों हरभजन सिंह ने उनका नाम लिया है?

सूर्यकुमार यादव सकते हैं बाबू राव?

हालांकि ये किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं है कि बल्कि हरभजन सिंह ने इस किरदार को लेकर सूर्यकुमार यादव का नाम ऐसे ही लिया है। इसका कारण ये है कि वो बाबू राव के किरदार की मिमिक्री काफी शानदार करते हैं। एक बार सूर्यकुमार यादव द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे और वहां परेश रावल के इस किरदार की मिमिक्री की थी।

उस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में बाबू राव का किरदार मराठी है और सभी जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव भी मराठी है। यही कारण है कि मजाक मजाक में हरभजन सिंह ने कहा था कि अगली हेरा फेरी में सूर्यकुमार यादव बाबू राव का किरदार निभा सकते हैं। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने फिलहाल किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

परेश रावल ने क्यों छोड़ी फिल्म

हाल ही में खबर आई थी कि हेरा फेरी 3 रुक गई है और इसका कारण है कि परेश रावल ये किरदार नहीं करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने कहा था कि, ये किरदार उनके लिए गले का फंदा है जिससे वो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वो कुछ अलग करना चाहते हैं। परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित वापस कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: hera pheri 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X