हेरा फेरी 3 के लिए फाइनल की गईं 2 स्क्रिप्ट? अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनो..

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा है और लगातार इसको लेकर विवाद इसलिए भी है क्योंकि सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस ये मांग करते रहते हैं कि फिल्म में उनको हर हाल ही में अक्षय कुमार चाहिए। हालांकि अक्षय कुमार ने खुद खुलासा किया था कि फिल्म में वो नहीं नजर आएंगे क्योंकि कुछ क्रिएटिव समस्याएं सामने आ रहीं हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है,
क्योंकि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर एक खुलासा हुआ है। खबरें हैं कि हेरा फेरी 3 के लिए एक नहीं बल्कि दो स्क्रिप्ट फाइनल कर दी गईं हैं। जी हां, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक,
प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने 'हेरा फेरी 3' की दो स्क्रिप्ट फाइनल कर ली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिरोज और अक्षय फिर से बातचीत कर रहे हैं।

फाइनल हो चुके हैं
ये भी सच्चाई है की कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लिए पहले ही फाइनल हो चुके हैं। दो स्क्रिप्ट इसलिए लिखी गई हैं क्योंकि वो देखना चाहते हैं कि इस फिल्म के लिए कौन सबसे ठीक रहेगा।

अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा
इसका मतलब ये है कि अभी भी मेकर्स चाहते हैं कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा बने। इन दोनों स्क्रिप्ट की खास बात ये है कि एक स्क्रिप्ट अक्षय कुमार को लेकर लिखी गई है और दूसरी उनके बिना।

बजट को लेकर अक्षय कुमार ये फिल्म नहीं कर रहे हैं
अब देखना ये है कि अक्षय कुमार इसपर क्या रिएक्शन देते हैं। कुछ समय पहले ये भी खबरें सामने आईं थीं कि फिल्म के बजट को लेकर अक्षय कुमार ये फिल्म नहीं कर रहे हैं।

अलग कारण बताया था
हालांकि अक्षय कुमार ने फिल्म ना करने का अलग कारण बताया था। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और परेश रावल पहले ही क्लियर कर चुके हैं कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने के लिए तैयार हैँ।

हेरा फेरी 3
हालांकि हेरा फेरी 3 का आधिकारिक ऐलान किस एक्टर के साथ होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











