Hera Pheri 3- फरहाद सामजी पर क्यों भड़के 'हेरा फेरी' के फैंस, फिल्म से बाहर निकालने की मांग!

hera pheri 3, farhad samji

हेरा फेरी 3 शुरु से ही अपनी कास्टिंग को लेकर खबरों का हिस्सा रही है और पहले अक्षय कुमार के होने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। जी हां, पहले खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन की पुष्टि की गई थी और अफवाहें फैली हुई थीं कि उन्होंने अक्षय कुमार की जगह ले ली है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और अक्षय कुमार की वापसी हो गई। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जोकि आपको चौकाने के लिए काफी है।

दरअसल इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि लोगों को हैरान करने वाली है। दरअसल नेटिज़न्स फरहाद सामजी द्वारा निर्देशक की भूमिका निभाने से नाखुश हैं।

ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और कहा जा रहा है कि फरहाद सामजी को हेरा फेरी 3 से निकालो। हेरा फेरी प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक कल्ट क्लासिक है और नीरज वोरा ने फिल्म को लिखा है।

हाल ही में रिलीज हुई 'पॉप कौन' के फ्लॉप होने के बाद फरहाद सामजी पर लोग नाराज हैं और वो नहीं चाहते हैं कि फरहाद हेरा फेरी 3 डायरेक्ट करें। एक ने लिखा है, ''अक्षय कुमार सर के नाम एक खुला पत्र, फरहाद सामजी को फिल्म हेरा फेरी 3 से निकालो।''

जबकि एक ने लिखा, ''इस महामारी निदेशक को प्रतिष्ठित श्रृंखला से हटा दें! हेरा फेरी सीरीज को बचाएं! फरहाद को हेराफेरी से हटाओ।'' एक का कहना है, ''अक्षय कुमार के फैंस ने सुना की फरहाद फिल्म निर्देशित कर रहे हैं, तो बोले- उठा ले रे बाबा।'' इस तरह के मीम्स भी चर्चा का विषय हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hera pheri 3 farhad samji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X