..................... Hera Pheri 3: Did Paresh Rawal return his signing amount? Priyadarshan breaks his silence - Hindi Filmibeat

Hera Pheri 3: परेश रावल ने ब्याज समेत लौटाए पैसे, छोड़ दी फिल्म? प्रियदर्शन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Priyadarshan on Paresh Rawal: फिल्म हेरा फेरी 3 तब विवादों में आई थी जब परेश रावल ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि परेश के बिना इस फिल्म का कोई अस्तित्व नहीं है।

Priyadarshan

बाबू राव गणपत राव आप्टे के किरदार को लोगों ने कितना प्यार दिया है ये किसी से छिपा नहीं है। इसके बाद खबर आई थी कि ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था और परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। जब सबकुछ सही चल रहा था तो एक बार फिर से हेरा फेरी 3 से परेश रावल के निकलने की खबरें आ रही हैं।

Also Read
'मर्द सिर्फ बिस्तर पर..' गरीब औरतों को लेकर ये क्या बोल गईं नोरा फतेही? सच जानकर खौल जाएगा खून!
'मर्द सिर्फ बिस्तर पर..' गरीब औरतों को लेकर ये क्या बोल गईं नोरा फतेही? सच जानकर खौल जाएगा खून!

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि परेश रावल खुद इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया है। इन सबके बीच फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और परेश रावल को लेकर बड़ी बात कही है। खबरें यहां तक आईं थीं कि परेश रावल ने ना सिर्फ फिल्म छोड़ है बल्कि साइनिंग अमाउंट भी 15 ब्याज के साथ मेकर्स को वापस कर दिया है।

प्रियदर्शन ने परेश रावल को लेकर कही ये बात

प्रियदर्शन ने परेश रावल के फिल्म छोड़ने वाली खबर पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया है कि उनको इस बारे में में कुछ भी पता है। प्रियदर्शन ने कहा 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।' अब सच्चाई क्या है ये एक बड़ा सवाल है? क्या प्रियदर्शन पर कोई राय नहीं नहीं देना चाहते हैं? क्या सच में परेश रावल इस फिल्म से अलग हो गए हैं? इन सवालों के जवाब अभी भी अधूरे हैं। एक बार बात का बिगड़ना और फिर से उसके बनने के बाद फिल्म छोड़कर परेश रावल का जाना लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

परेश रावल ने किया रिएक्ट?

प्रियदर्शन के इस बयान के बाद परेश रावल ने किसी तरह का कोई रिएक्शन फिलहाल नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पक्की जानकारी कब सामने आती है। परेश रावल इस फिल्म के अलावा कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और आने वाले समय में थिएटर्स में अभिनय करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X