तो क्या अक्षय की जगह 'हेराफेरी' में हंसाएंगे इरफान!

'हेरा फेरी 3' अपनी शूटिंग से पहले ही काफी सूर्खियां बटोर रही है। फिल्म में किरदारों को लेकर काफी हेरा-फेरी की जा रही है। वहीं, ताजा खबर है कि फिल्म में इरफान खान एक कॉमिक डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जी हां, अपने गंभीर और संजीदा किरदारों के लिए पॉपुलर इरफान इस बार हो सकता है कि हंसाते नजर आएं।

irfan khan

साल 2000 में प्रियर्दशन की फिल्म ‘हेराफेरी' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अपने जबदस्त हास्य अभिनय से दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया था। दर्शक फिल्म से काफी प्रभावित हुए थे। वहीं, इस सीरिज की दूसरी फिल्म भी सफल रही थी। बहरहाल, अब फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला ‘हेराफेरी' का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में किरदारों में काफी बदलाव किया जा रहा है। हेरा फेरी 3 के लिए जॉन अब्राहिम और अभिषेक बच्चन को फाइनल किया गया है।

हालांकि ‘हेराफेरी 3' में अक्षय कुमार काम नही करेंगे, इससे उनके फैंस काफी निराश हैं। लेकिन अब उम्मीद है कि फिल्म में इरफान खान को जोड़ा जा सकता है। फिल्म के निर्देशक नीरज वोरा को उम्मीद है कि इरफान खान फिल्म में एक अहम किरदार निभा सकते हैं। अगर इरफान इस फिल्म में आएंगे तो वह कॉमिक विलेन का रोल करेंगे। नीरज वोरा ने कहा कि इरफान के लिए ऐसा रोल लिखा जा रहा है जो उन्हें सूट कर सके।

आपको बता दें, पिछले दिनों चर्चा थी कि इरफान खान फिल्म से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अभिषेक बच्चन ने ले ली है। लेकिन निर्देशक ने इस खबर को नकार दिया है। नीरज वोरा ने कहा कि इरफान खान बहुत बड़े एक्टर हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। अभिषेक का अलग रोल है। इरफान से अब भी बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद है कि इरफान इस फिल्म से जुड़ेगे।

बहरहाल, निर्देशक की बात सुनकर लगता है कि हम जल्द ही इरफान खान को गंभीर भूमिकाओं से निकलकर कॉमेडी करते देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X