Hera Pheri 3 Big Update: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल के साथ शुरु हुई शूटिंग, कार्तिक आर्यन हुए बाहर

hera-pheri-3-big-update-akshay-kumar-suniel-shetty-paresh-rawal-begins-shoot-kartik-aaryan-out

Hera Pheri 3 Goes On Floor: हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 के बाद से ही लोगों को इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। बता दें, अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। बहुप्रतीक्षित फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है।

जी हां, हेरी फेरी 3 आज यानि की 21 फरवरी से फ्लोर पर आ चुकी है। वहीं, सारे अफवाहों को दूर करते हुए अक्षय भी फिल्म का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन अनीस बज्मी नहीं, बल्कि फरहाद सामजी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार vs कार्तिक आर्यन

बता दें, पहले अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया था क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे.. इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। लिहाजा, इसके बाद मेकर्स अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया। लेकिन इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हेरा फेरी के दर्शकों ने निर्माताओं के इस फैसले पर खुलकर नाराजगी जताई। अक्षय के फैंस ने कार्तिक को जमकर ट्रोल भी किया।

स्क्रिप्ट में किया गया बदलाव

स्क्रिप्ट में किया गया बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने अक्षय कुमार को दोबारा फिल्म के लिए अप्रोच किया और कुछ बदलाव भी किये गए। फिलहाल फिल्म की फीमेल कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

लंबे समय से इंतजार

लंबे समय से इंतजार

खास बात है कि निर्माता हेरा फेरी 3 की तैयारी लंबे अर्से से कर रहे हैं। कई बार अक्षय कुमार के साथ, कई बार उनके बिना। अक्षय कुमार की फीस इतनी बढ़ती गई कि हेरा फेरी में उन्हें शामिल करना प्रोड्यूसर के लिए नामुमकिन हो रहा था। इसके बाद अक्षय कुमार के बिना ही जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ हेरा फेरी 3 का ज़ोर शोर से अनाउंसमेंट किया गया। लेकिन ये फिल्म अनाउंस होने के बाद कभी शुरू ही नहीं हो पाई।

बदलते रहे निर्देशक

बदलते रहे निर्देशक

हेरा फेरी 3 का निर्देशन नीरज वोरा करने वाले थे, जिन्होंने हेरा फेरी 2 डायरेक्ट किया था। लेकिन नीरज वोरा के निधन के बाद, बतौर निर्देशक फिल्म से पहले अहमद खान और फिर अनीस बज्मी का नाम जुड़ा। लेकिन फिल्म कभी शुरु नहीं हो पाई। बता दें, अब इस फिल्म का निर्देशक फरहाद सामजी कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X