हेरा फेरी 3: इंतजार खत्म, पुरानी तिकड़ी मचाएगी धमाल, जानिए कब शुरु होगी शूटिंग
काफी समय से फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए चर्चा चल रही थी लेकिन हर बार फिल्म किसी ना किसी कारण से बंद हो जाती रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म बनेगी और इसके लिए पूरी तैयारी चुकी है। इसके अलावा खबर आई थी कि फिरोज से अक्षय कुमार की कुछ अनबन हो गई जिसके बाद उन्होने इस फिल्म को करने के लिए मना कर दिया था लेकिन अब दोनो का पैचअप हो चुका है। अब इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही नजर आएंगे।
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत इस साल के अंत तक हो जाएगी और इसके लए फिल्म के निर्देशक कहानी भी फाइनल कर चुके हैं। खबर आई है कि फिल्म को लेकर वो किसी भी तरह जल्दबाजी नहीं कर रहें हैं..

क्योंकि वो पिछली दोनो फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म को और भी शानदार बनाने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म की कहानी आधी पूरी हो चुकी है और फिल्म का दूसरा हिस्सा अभी भी लॉक करना बाकी है।
इसके अलावा इंदर कुमार इस समय फिल्म टोटल धमाल को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस फिल्म की रिलीज के बाद इसका काम आगे शुरु किया जाएगा। इस फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि बॉलीवुड में हेरा फेरी के अलावा भी कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होने लोगों को खूब हंसाया है। आइए एक नजर डालते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











