हेमा और रेखा फिर साथ-साथ

By Neha Nautiyal
हेमा और रेखा फिर साथ-साथ

दुर्गेश उपाध्याय

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

अर्से बाद ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और रेखा एक साथ रुपहले पर्दे पर निर्देशक राज कंवर की अगली फिल्म ‘सदियां’ में नज़र आएंगीं. इसी फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं.

रेखा के साथ काम करके हेमा मालिनी बेहद खुश हैं. ड्रीमगर्ल का कहना है कि रेखा के साथ उनका बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है.

हेमा मालिनी ने रेखा के साथ अपने संबंधों के बारे में कहा, “मुझे अच्छी तरह याद है कि रेखा मुझसे पांच छह साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में आईं थीं.हम दोनों ही दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं और मुम्बई आने के बाद रेखा की मां सबसे पहले उन्हें मेरे ही पास लेकर आईं थीं. तबसे हमारी दोस्ती है.”

रेखा की मां और हेमा मालिनी की मां भी एक दूसरे की अच्छी सहेलियां थीं और दोनों का जन्मदिन भी एक ही था.हेमा मालिनी कहती हैं कि आज भी अक्सर रेखा उन्हें फ़ोन करके कहती हैं, “देखो आज हमारी मम्मियों का जन्मदिन है.”

रेखा के साथ आने वाली फिल्म सदियां में काम करने के अनुभव के बारे में हेमा मालिनी कहती हैं, “ उनके साथ काम करना हमेशा ही बेहतरीन अनुभव रहता है. हां, मैं इतना जरुर कहूंगी कि वो थोड़ी प्राइवेट किस्म की इंसान है, इसीलिए मैं उसे बार बार फोन नहीं करती, क्योंकि मुझे पता है जब उसे मुझसे बात करनी होगी तो वो खुद ही फोन कर लेगी.वो मेरे हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़ी रहती है.”

सदियां

सदियां में हेमा एक पाकिस्तानी महिला का किरदार निभा रही हैं, अपने रोल के बारे में वो कहती हैं कि इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम बेनज़ीर है जो पाकिस्तान से हिंदुस्तान अपने खोए हुए बेटे को तलाशने आती है.

हेमा मालिनी ने कहा कि ये फ़िल्म पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच अमन और दोस्ती का एक पैगाम भी देगी.

लव सिन्हा के बारे में बात करते हुए वो ज़ोर का ठहाका लगाते हुए कहती हैं, “मैं आपको बताऊं कि जिस दिन लव पैदा हुआ था उस दिन भी मैं अस्पताल में उसे देखने गई थी.”

हेमामालिनी को उम्मीद है कि ‘सदियां’ की कहानी आम कहानियों से बिल्कुल अलग है और ये दर्शकों को जरुर भाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X