मुन्नी बदनाम हुई और जलेबी बाई मुझे पसंद नहीं: हेमा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि जो बॉलीवुड की जो एक्ट्रेस एक अच्छा मकाम हासिल कर चुकी हैं उन्हें आइटम सांग करने की कोई जरुरत नहीं है।बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण तक ने अपनी फिल्मों में आइटम नंबर किया है। करीना ने अपनी फिल्म रावन में छम्मक छल्लो,कैटरीना से शीला की जवानी(तीस मार खान) और चिकनी चमेली(अग्निपथ), ऐश्वर्या ने कजरारे (बंटी और बबली)और बिपाशा ने बीड़ी जलाई ले (ओमकारा) जैसे हॉट आइटम नंबर किये है।
हेमा मालिनी ने इन सभी अभिनेत्रियों को कहा "मुझे लगता है कि बड़ी हिरोइनों जिन्होंने अपना एक नाम कमाया है उन्हें आइटम नंबर करने की कोई जरुरत नहीं है। आइटम सांग करने के लिए हमारे पास दूसरे लोग हैं। " आजकल हिरोइनों द्वारा किए जा रहे आइटम सांग पर हेमा का कहा " आज जिसे हम आइटम नंबर कहते हैं वो पहले ये एक दो तीन जैसे डांस नंबर थे और अब मुन्नी बदनाम हुई, जलेबी बाई जैसे आइटम नंबर हैं। लोगों को ये पसंद हैं पर मुझे नहीं लेकिन लोगों की पसंद बदल चुकी है और उन्हें ये पसंद है। "
हेमा ने कहा "उस समय एक्टिंग स्कूल नहीं थे हमें नहीं पता था कि कैसे एक्टिंग करनी है कैसे डांस करना है ऐसे में डांस हमें मदद करता था। मैं बहुत डरी हुई थी जब पहली बार मुझे फिल्म में एक्टिंग करने का ऑफर मिला। मेरे केस में डांस ने मुझे बहुत मदद की। आज कई इंस्टीट्यूशन हैं और वो काफी हद तक मददगार हैं।"


Click it and Unblock the Notifications