चुनावी माहौल के बीच मां हेमा मालिनी के साथ मथुरा दर्शन करने गईं ईशा देओल, कड़ी धूप में की पैदल यात्रा

Esha Deol

Hema Malini's daughter Esha Deol visit Mathura: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में आ गई थीं। दरअसल ईशा ने पति भरत तख्तानी के साथ 12 सालों का रिश्ता तोड़ दिया था। दोनों ने म्यूचुअल तलाक लिया है। बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं। फिलहाल तो दोनों की देखरेख दोनों मिलकर कर रहे हैं। बता दें एक्ट्रेस इन दोनों सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। वहीं हाल ही में ईशा देओल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा देओल मथुरा वृंदावन के दर्शन करने गई हैं।

मथुरा गईं ईशा देओल
ईशा देओल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा देओल चुनावी माहौल के बीच मथुरा वृंदावन दर्शन करने गई हैं। गुलाबी सूट में कड़ी धूप में सिर पर दुपट्टा डाले पैदल यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस यात्रा में ईशा अकेली नहीं हैं। उनके साथ हैं उनकी मां एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- मथुरा वृंदावन दर्शन मेरी मां हेमा मालिनी के साथ।

राजनीति का हिस्सा बन सकती हैं ईशा
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने राधे रानी के नारे लगाने शुरू कर दिए तो दूसरे ने कहा मथुरा में आपका स्वागत है। आपको बता दें कि फिलहाल तो हेमामालिनी की राजनीतिक विरासत संभालने के सावल पर कहा अभी आगे देखा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ईशा देओल भी राजनीति में अपना भविष्य देख सकती हैं। बता दें कि ईशा देओल लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X