नई तरह से जिंदगी जीना चाहती हैं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, तलाक पर बोलीं- अब कोई पछतावा नहीं...

Esha Deol

Esha Deol: एक समय था जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी और अपने अंदाज के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से तो पूछे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'काल', 'ना तुम जानों ना हम' और 'धूम' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। धूम से बाद से उनकी पॉपुलरिटी बढ़ी और लोगों ने उनके काम की तारीफ की, लेकिन फिर अचानक से ईशा गायब हो गईं। क्योंकि उन्होंने अपने दोस्त भरत तख्तानी के साथ शादी करने का फैसला किया और फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर चली गईं।

लेकिन पिछले कुछ समय से ईशा जमकर सुर्खियों में हैं। पहला तो उनके और उनके भाइयों के साथ सुधरते रिश्ते और दूसरा उनका और भरत तख्तानी का तलाक। बता दें कि ईशा की दो बेटियां हैं राध्या और मिराया। जिनकी देखभाल फिलहाल तो अभी ईशा ही कर रही हैं। बता दें हाल ही में ईशा देओल ने अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। जिसमें वह अपने करियर के पुराने दिनों को याद करती नजर आ रही हैं।

हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में ईशा कहती हैं कि पुराने दिन मेरे अद्भुत, उत्साह और मासूमियत से भरे हुए थे। उन सभी चीजों से भरे थे जो 20 साल की लड़की अनुभव कर सकती है। कोई भी पछतावा नहीं है जो भी हुआ हो उससे मैं संतुष्ट हूं।

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आपको नहीं लगता कि शादी और मदरगुड जर्नी काफी तेजी से आई ? इसपर ईशा कहती हैं कि मैं काम को लेकर हमेशा से जुनूनी थी। मैंने काम के हिसाब से जो भी किया उसमें अपना 100 प्रतिशत दिया और फिर प्यार हो गया, लेकिन मुझे कोई मलाल नहीं है कि मैंने ऐसा क्यों किया।

इसके बाद ईशा अपने और अपने माता पिता की सफलता पर उन्हें टारगेट किए जाने पर कहती हैं कि इस पर मेरा फोकस जरा भी नहीं है मेरा विजन क्लीयर है। मैं सबसे प्रशंसित माता पिता के घर पैदा हुई हूं यह मेरा सौभाग्य है। इसके बाद ईशा अपने काम को लेकर कहती हैं कि अब उन्हें काम मिलने लगे हैं। जिसे लेकर मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X