..................... Hema Malini's younger daughter Ahana Deol engaged - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र-हेमा की बेटी अहाना की हुई सगाई, शादी जल्द

भले ही देओल परिवार का सिक्का यमला पगला दीवाना 2 के रूप में बॉक्सऑफिस पर ना चला हो और धरम जी चूक गये हों लेकिन पर्सनल लाइफ में धरम जी अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।

शुक्रवार को उनके और उनकी सेकंड वाइफ हेमामालिनी के लिेए काफी बड़ा दिन था, क्योंकि शुक्रवार को उन दोनों की छोटी बेटी अहाना की सगाई हुई। अहाना की सगाई दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ हुई है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन यह पूरी तरह से अरेंजड मैरज बतायी जा रही है।

मुंबई के जूहू स्थित हेमा के घर में अहाना की सगाई हुई जहां धरमजी भी मौजूद थे और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी खुश नजर आ रहे थे। हेमा ने मीडिया को बताया कि वैभव काफी अच्छा लड़का है और अहाना के लिए हर लिहाज से फिट है। अभी शादी के तारीख पक्की नहीं हुई है, जल्द ही दोनों परिवार मिलकर शादी की डेट फिक्स कर लेंगे। हेमा ने कहा कि शादी तय होते ही मीडिया को भी इसकी जानकारी दे दी जायेगी।

मालूम हो ओडिशी नृत्यांगना अहाना देओल के बारे में खबर आयी थी कि वह फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यह बात खुद हेमा ने एक इवेंट में कही थी लेकिन करियर की बात आते-आते अचानक से अहाना की सगाई की खबर आ गयी जो कि अपने आप में काफी हैरान करने वाली बात है।

खैर आपको बता दें कि हेमा की छोटी बेटी अहाना ने अपनी मां और बड़ी बहन ईशा देओल के साथ कई स्टेज शो किये हैं और कई विज्ञापनों में नजर आयी हैं। ईशा की शादी पिछले साल बिजनेस मैन भारत तल्खानी से हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X