हेमामालिनी हुईं एशियन अचीवर्स अवार्ड्स से सम्मानित

एक बार फिर से साबित हो गया कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी की जगह कोई नहीं ले सकता है। उनका जलवा आज भी बरकरार है। हाल ही में सास की पदवी हासिल करने वाली अभिनेत्री हेमामालिनी को 12वें एशियन अचीवर्स अवार्ड्स में साल के अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जिसको पाकर गदगद हुईं हेमामालिनी ने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। लोगों ने उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया इसके लिए वो सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हैं।

आपको बता दें कि फिल्म सपनों का सौदागर से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हेमामालिनी ने अपने अभिनय और डांस कौशल के दम पर बॉलीवुड में लंबे समय तक राज किया है। सीता और गीता, शोले, जॉनी मेरा नाम, पत्थर और पायल, डीर्मगर्ल, शराफत, अंदाज, सन्यासी, धर्मात्मा, त्रिशूल, दोस्त, चरस, राजाजानी,जुगनू और बागवां जैसी क्लासिक फिल्मों में काम करने वाली हेमामालिनी को लोग ड्रीमगर्ल कहते हैं।

जो रियल लाईफ में केवल अभिनेता धर्मेन्द्र की डीर्मगर्ल हैं। ही मैन धर्म जी की दूसरी पत्नी हेमा भरतनाट्यम की बहुत बड़ी डांसर हैं।। हेमा को शादी से दो बेटियां हैं। बड़ी का नाम ईशा देओल है जिनकी शादी इस साल भारत तल्खानी से हुई हैं। दूसरी बेटी का नाम अहाना है जो फिल्मों में आने की तैयारी कर रही है। हेमामालिनी भाजपा के टिकट पर राज्य सभा की सांसद भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X