धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में प्रेयर मीट रखेंगी हेमा मालिनी, परिवार के ये सदस्य होंगे शामिल...

Hema Malini

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। धर्मेंद्र के जाने के गम में उनका पूरा परिवार सदमे में है। धर्मेंद्र के रहते हुए तो हेमा मालिनी और सनी देओल का परिवार कभी साथ नहीं हो पाया, लेकिन लगता है कि धर्मेंद्र के जाने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच में दूरियां नजर आ रही हैं। बता दें कि सनी और बॉबी देओल ने धर्मेंद्र की याद में प्रेयर मीट रखी थी। वहीं बीते दिन धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर भी श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम रखा था जिसका नाम 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' था। इन दोनों ही कार्यक्रमों में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां शामिल नहीं हुई थीं।

हेमा मालिनी ने रखी प्रेयर मीट

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए घर पर ही गीता का पाठ रखा था। ना तो हेमा मालिनी देओल परिवार से मिलने गईं और ना ही देओल परिवार से कोई हेमा मालिनी के घर गया। दोनों ही परिवारों के बीच दूरियां साफ झलक रही हैं। वहीं अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में प्रेयर मीट रखी है। बताया जा रहा है कि यह प्रेयर मीट 11 दिसंबर को की जाएगी।

परिवार के ये सदस्य होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि प्रेयर मीट के एक दिन पहले ही हेमा मालिनी और उनका परिवार जैसे ईशा देओल, भरत तख्तानी, वैभव वोहरा, अहाना मिलकर दिल्ली पहुंचेंगे। फैमिली ने इसका एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया है जिसमें उन्होंने प्रेयर मीट की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि यह प्रेयर मीट जनरथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 11 दिसंबर को शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी। यह धर्मेंद्र की दूसरी प्रेयर मीट है इससे पहले देओल परिवार ने 27 नवंबर को मुंबई के ताज होटल में रखी थी। जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए थे।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X