बेटी ईशा की नइया पार लगाने में हेमा को चाहिए सल्लू का साथ

By Priya Srivastava

Hema Malini wants sallu to relaunch Eisha
मुंबई। हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल को फिर से लांच करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. वह पूरी तैयारी में हैं कि किसी भी तरह फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' कामयाबी हासिल कर ले. इस कामयाबी के लिए वे हर संभव प्रयास करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने ऐशा के खान-पान पर भी पूरा ध्यान रखा है. साथ ही वह अभय से उन्हें ट्रेनिंग दिलवा रही हैं.

अब खबर है कि चूंकि हर तरफ सलमान का ही बोलबाला है. क्योंकि हेमा यह भी मानती हैं कि सलमान लकी हैं. वह जिन पर अपना हाथ रख देंगे, वह जरूर कामयाब हो जायेंगी. इन दिनों वैसे भी चारों तरफ सिर्फ सलमान का ही बोलबाला है. सभी सलमान को रिझाने में लगे रहते हैं. ऐसे में हेमा ही क्यों पीछे रहतीं.

जी हां, बताया जा रहा है कि इस फिल्म के संगीत लांचिंग के लिए हेमा मालिनी चाहती हैं कि सलमान खान आयें. उन्होंने सलमान को एक मेसेज किया है. और वह सलमान से डेट मिलने का इंतजार कर रही हैं. सूत्रों की मानें तो सलमान इस बुलावे से बेहद खुश हो गये हैं और बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. वह इस फिल्म के संगीत को जारी करने के लिए समय भी
निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

खैर सलमान से जुड़ी खबर यह भी आयी है कि अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म रेडी की सफलता को देखते हुए इसका सीक्वेल बनने की तैयारी हो रही है. हालांकि फिलहाल सलमान फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग कर रहे हैं और इसके बाद यशराज की 'एक था टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे, तो अब देखना यह है कि वाकई सलमान खान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का निमंत्रण स्वीकार करते हैं या नहीं या फिर हेमा मालिनी यही कहेंगी कि टेल मी ओ खुदा ऐसा होगा कि नहीं.

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X