ट्रोलिंग के बाद यू टर्न! स्याही की उंगली दिखाते हुए हंसी हेमा मालिनी, बोलीं- अब शिकायत मत करना कि मैं...

महाराष्ट्र में नगर पालिका चुनाव की वोटिंग चल रही है। इस बार मुंबई के बीएमसी को छोड़कर महाराष्ट्र की बाकी 28 महानगरपालिकाओं में एक मतदाता चार वोट दे सकता है। इस बार वोटिंग पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। बता दें कि वोट देने के लिए आम से लेकर नामी सितारे तक आ पहुंचे हैं। बता दें कि तमन्ना भाटिया अपने परिवार के साथ वोट डालने आईं। सचिन तेंदुलकर और फिर इस खास मौके पर एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी को भी देखा गया।

Hema Malini

हेमा मालिनी सिंपल पीले रंग का सूट पहनकर माथे पर एक लाल बिंदी और चंदन का टीका लगाकर वोट डालने आईं, लेकिन जैसे ही हेमा मालिनी बाहर आईं वह पैपराजी को देखते हैं और अपनी वोट वाली उंगली दिखाते हुए कहती हैं कि देखे मैं मुस्कुरा रही हूं। अब आगे से शिकायत मत करना कि मैं हंसती नहीं हूं। बता दें कि हेमा मालिनी ने उस दिन का जवाब दिया है जब वह अपने ही संसदीय क्षेत्र मथुरा के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं इस दौरान हेमा मालिनी ने उखड़े और बड़े ही नाराज मन से खिलाड़ियों को मैडल पहनाती नजर आई थीं।

जितनी खुशी से विजेता हेमा मालिनी का आशीर्वाद लेने के लिए गए थे उतने ही उदास मन से विजेता स्टेज से नीचे उतरे, क्योंकि हेमा मालिनी ने एक भी बार किसी भी विजेता को देख मुस्कुराया नहीं। हेमा मालिनी का मैडल पहनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर हेमा मालिनी को ट्रोल किया था किसी ने कहा था कि शायद धरम जी के जाने से बाद हेमा मालिनी सदमे में हैं तो किसी ने कहा कि बहुत ही रूड बिहेवियर है।

वहीं अब जब हेमा मालिनी ने पैपराजी को वोटिंग काउंटर के बाहर देखा तब हेमा मालिनी ने उस दिन का जवाब दिया और मुस्कुराते हुए वह तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं, लेकिन हेमा के इस वीडियो को भी देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जहां हंसना चाहिए वहां तो हंसी नहीं अब यहां की मुस्कान का क्या करें। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप धीरे-धीरे करके हेमा मालिनी से जया बच्चन बनती जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X