ऐश्वर्या राय ने किया कुछ ऐसा कि तारीफ करते नहीं थक रहीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ऐश्वर्या राय के व्यवहार से भाव विहोर हो गईं। वो ऐश्वर्या राय की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।
कुछ दिन पहले ऋषि कपूर ने विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल ना होने पर नई पीढ़ी के बॉलीवुड स्टार्स की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था कि नई पीढ़ी के स्टार्स को बॉलीवुड को सीनियर्स की इज्जत करने आना चाहिए।
हाल में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे गईं हेमा मालिनी ने ऐश्वर्या राय के बारे में इसी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया और बताया कि ऐसे भी नई पीढ़ी के जूनियर्स हैं जो सीनियर्स की इज्जत करते हैं। दरअसल हेमा मालिनी के साथ साथ ऐश्वर्या राय को भी इस साल दादा साहब फाल्के अवार्ड मिला है।

अवार्ड फंक्शन में हेमा मालिनी और ऐश्वर्या राय दोनों ही पहुंचे थे। एक एंटरटनमेंट पोर्टल से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि "अवार्ड फंक्शन खत्म होने के बाद मैं बाहर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। ड्राइवर शायद काफी दूर गाड़ी पार्क किया था और ऐश्वर्या भी वहीं थी। उसकी गाड़ी भी वहीं थी लेकिन वो नहीं जा रही थी।"
आगे हेमा मालिनी ने बताया कि "मैंने ऐश्वर्या को कहा कि तुम क्यों नहीं जा रही तो उसने कहा कि आपकी गाड़ी आ जाएगी फिर जाउंगी और वो तब तक वहीं इंतजार करती रही और इस बात का ख्याल रखा कि मुझे कोई धक्का ना मार दे। जब मेरी कार आई तो खुद गेट खोलकर मुझे बिठाकर ही वो वहां से निकली।"
हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जुनियर स्टार्स सीनियर की इज्जत नहीं करते। कई स्टार्स ऐसे हैं जो सीनियर्स की इज्जत करते है।


Click it and Unblock the Notifications