हेमा मालिनी से लेकर अनुपम खेर तक..., इन सेलेब्स ने Asha Bhosle को दी श्रद्धांजलि, बताया इंडस्ट्री का 'बड़ा लॉस'

Celebs Tribute On Asha Bhosle Death: हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका कहीं जाने वाली आशा भोसले का आज 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। इसके बाद में पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है और फैंस भी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। अब आशा भोंसले के निधन के बाद हेमा मालिनी से लेकर अनुपम खेर और संजय कपूर जैसे कई सारे सेलिब्रिटीज ने शोक जाहिर किया है।

Asha Bhosle

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने आशा भोंसले के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि आशा भोसले ने उनके लिए कई सारे गाने गाए। दोनों का रिश्ता भी बहुत खास था। 92 साल की उम्र में आशा ताई के चले जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा चुका है।

कैलाश खेर

कैलाश खेर जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है उन्होंने भी आशा भोंसले के निधन पर दुख जाहिर किया।

सायरा बानो

सायरा बानो के तो आशा भोंसले के निधन की खबर सुनते ही आंसू छलक पड़े और उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत थे जिनको आशा ताई से जुड़ने का मौका मिला था।

रजत बेदी

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने भी आशा भोंसले के निधन को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा लॉस बताया है। साथ ही उन्होंने आशा ताई को श्रद्धांजलि भी दी है।

पोती ने किया था दादी को लेकर ये पोस्ट

दरअसल आपको बताते चले कि आशा भोंसले को कल यानी की 11 अप्रैल 2026 को कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद में उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी पोती ज़नाई भोसले ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए बताया था कि "मेरी दादी आशा भोंसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इस समय उनका इलाज चल रहा है और सब ठीक हो जाएगा। जल्द ही हम आपको अच्छी खबर देंगे।" लेकिन अब आशा भोसले 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: asha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X