धरम जी का आखिरी समय बहुत दर्दनाक था.. हेमा मालिनी ने बताया कि जल्दबाजी में क्यों किया एक्टर का अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र के जाने से उनके फैन्स और परिवार को धक्का लगा। 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था, कुछ दिनों तक अस्पताल में भी रहने के बाद उनकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं आया। उन्हें घर पर मेडिकल केयर के साथ रखा गया, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी धर्मेंद्र की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अपने परिवार और चाहने वालों को अलविदा कह दिया।
जल्दबाजी में क्यों किया अंतिम संस्कार
धर्मेंद्र तो चले गए, लेकिन उनके फैन्स को परिवार से बस एक ही चीज की नाराजगी थी कि उनके फैन्स आखिरी समय पर अपने पसंदीदा एक्टर के दर्शन तक नहीं कर पाए। परिवार ने धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा नहीं निकाली बल्कि जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हाल ही में यूएई के फिल्ममेकर हमद अल रियामी ने अपनी इंस्टा पोस्ट से एक बड़ा खुलासा किया।
हेमा मालिनी ने रोते रोते कही ये बात
उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर ने धर्मेंद्र से 30 सितंबर को मुलाकात की थी, वहीं अब उनके निधन के तीन दिन बाद वह हेमा मालिनी से मिलने गए। फिल्ममेकर ने कहा कि धर्मेंद्र के आखिरी दिन बहुत दर्दनाक थे। यह सब बताते हुए हेमा मालिनी का दिल भारी हो रहा था। उनके चेहरे पर पीड़ा साफ झलक रही थी।
उन्होंने अपने दर्द को छिपानी की कोशिश की और कंपकंपाती आवाज में कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनके फैन्स को धरम जी को देखने का मौका भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि धरम जी ने पूरी जिंदगी यह नहीं चाहा कि कोई उन्हें कमजोर या बीमारी की हालत में देखे। वह अपना दर्द सभी से छिपाते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके जाने के बाद यह फैसला परिवार पर निर्भर करता है।
हेमा मालिनी ने आंसू पोंछते हुए कहा कि जो हुआ वो अच्छा नहीं हुआ। हमद तुम उनकी हालत नहीं देख सकते थे। उनका आखिरी समय बहुत ही क्रूर और दर्दभरा था। हम खुद उन्हें इस हालत में नहीं देख पा रहे थे। हमद ने जाते हुए हेमा मालिनी से एक साथ फोटो खिंचवाने की विनती की और हेमा मालिनी ने जिंदा दिली के साथ फोटो खिंचवाई।


Click it and Unblock the Notifications