40 साल बाद एक बार फिर से सिप्पी के लिए नाचेंगी बसंती
हिंदी फिल्मी दुनिया की बेशकिमती पेशकश है रमेश सिप्पी की शोले, इस फिल्म का एक-एक किरदार अपने आप में गढ़ा गया है ऐसा ही एक अमर किरदार है बसंती का रोल जिसे पर्दे पर चरितार्थ किया था बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी ने।
40 साल बाद एक बार फिर से सिप्पी के लिए नाचेंगी बसंती
जो कि पूरे चालीस साल बाद रमेश सिप्पी की फिल्म 'शिमला मिर्ची' में काम करने जा रही है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म एक अकेली मां और उसकी बेटी की कहानी है जिसमें दोनों एक ही इंसान से प्यार करती हैं। मां का किरदार हेमा जबकि उनकी बेटी का किरदार राकुल प्रीत सिह ने निभाया है।
हेमा ने फिल्म की कहानी की सराहना करते हुए कहा, "संसद और मेरे संसदीय क्षेत्र मथुरा में तमाम व्यस्तताओं के बीच यह प्रस्ताव मेरे पास आया। मैं शायद हां नहीं कहती लेकिन यह दूसरी कहानियों से अलग है। यह एक अच्छी कॉमेडी फिल्म है। मुझे विश्वास है कि यह कुछ खास होगा। साथ ही रमेशजी इतने दिनों बाद वापस निर्देशन में लौट रहे हैं इसलिए भी मैं न नहीं कह पाई।"
हेमा और सिप्पी ने आखिरी बार 1972 में 'सीता और गीता' में साथ काम किया था। यह कॉमेडी फिल्म जुड़वा बहनों की कहानी थी और फिल्मीदुनिया का आईकॉन है। सिप्पी द्वारा निर्देशित आखिरी बेहद सराही गई फिल्म 'सागर' थी जो 1985 में आई थी। इस फिल्म के जरिए डिंपल कपाड़िया की भी लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर वापसी हुई थी। 'शिमला मिर्ची' की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications












