Hema Malini: फिल्मों में कमबैक को तैयार 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, लेकिन सामने रखी एक खास शर्त!

Hema Malini comeback to movies: हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में कमबैक को लेकर बातें की हैं और कहा है कि अगर उन्हें सही भूमिकाएं मिलती हैं तो वह दोबारा फिल्मों में काम करने को तैयार हैं। साथ ही दिग्गज अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि वह नकारात्मक भूमिका नहीं निभाएंगी।
बागबान, वीर ज़ारा, बाबुल जैसी फिल्मों में काम करने के बाद, हेमा मालिनी ने फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले लिया। उनकी आखिरी फिल्म 'शिमला मिर्च' थी, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।
फिल्मों में वापसी को लेकर हेमा मालिनी ने अब कहा, "मैं तैयार हूं। किसी को आकर मुझे एक अच्छी भूमिका के लिए साइन करना चाहिए। लेकिन यह मेरी उम्र के लिए उपयुक्त होना चाहिए। यह ग्लैमरस हो सकता है, लेकिन मेरी उम्र के अनुरूप हो।"
निगेटिव भूमिका बिल्कुल नहीं करूंगी
वहीं, अभिनेत्री ने निगेटिव किरदार निभाने से बिल्कुल ही इंकार कर दिया।। उन्होंने कहा, "नकारात्मक, नहीं। मैं नकारात्मक भूमिका नहीं करना चाहती। मैं बिल्कुल भी नकारात्मक व्यक्ति नहीं हूं। मैं अपने बारे में ऐसा नहीं सोच सकती। मैं किसी के लिए बुरा नहीं सोचती तो मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं। मेरा मतलब है, भूमिका तो कर सकते हैं कुछ भी, लेकिन वैसी भूमिका नहीं करना। भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए और उससे एक सकारात्मक संदेश जाना है।"
हेमा मालिनी से पति धर्मेंद्र संग फिल्म करने को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता कि आप मुझे और धरम जी को एक साथ किसी फिल्म में देखेंगे या नहीं, लेकिन हो सकता है, कौन जानता है।"


Click it and Unblock the Notifications