धर्मेंद्र का रोमांस देख बोर हो गईं हेमा मालिनी ? बोलीं- प्यार भरी बातें भी एक लिमिट तक ही...VIDEO

बॉलीवुड के मोस्ट पॉवर फुल कपल में से एक कहे जाने वाले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि दोनों के प्यार के किस्से तो अधिकतर लोगों ने सुने होंगे, लेकिन दोनों के शादी के बाद के किस्से कम ही लोगों के काम में पड़े। बता दें कि वैसे तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी से धर्मेंद्र का परिवार जरा भी खुश नहीं था। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की, लेकिन आज तक हेमा मालिनी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं। और ना ही धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बच्चों ने हेमा मालिनी को मां कहकर पुकारा।
पवर कपल हैं हेमा और धर्मेंद्र
वैसे तो सुना यह भी जाता है कि दोनों ही परिवारों के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन समय के साथ-साथ नजदीकियां आने लगी हैं। अब जाकर ईशा देओल धर्मेंद्र के घर पर जा सकी हैं, लेकिन फिर भी ना तो ईशा ने और ना ही हेमा मालिनी पब्लिक में कोई शिकायत रखी। हमेशा ही हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को एक खुशमिजाज कपल के तौर पर ही देखा गया है।
पति से बात करते करते सो गई थीं हेमा मालिनी
बता दें कि हाल ही में हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी कपिल शर्मा शो में अपने और धर्मेंद्र की प्यार भरी बातें साझा करती नजर आती हैं। हेमा मालिनी बताती हैं कि एक बार रात को धर्मेंद्र जी का फोन आया। और मैं देर रात शूट करके आई थी मैं थक गई थी और उधर धर्मेंद्र जी फोन पर बात करने में लगे थे। तभी ईशा देओल बताती हैं कि मम्मी बात करते करते शो गई थीं और फोन पर पापा को खर्राटों की आवाज सुनाई दे रही थी।
प्यार भरी बातें एक लिमिट तक अच्छी लगती हैं
हेमा मालिनी कहती हैं कि प्यार भरी बातें भी ना एक लिमिट तक ही अच्छी लगती हैं, लेकिन ज्यादा होने पर आप बोरिंग फील करने लगते हो। हेमा मालिनी आगे कहती हैं कि धरम जी सुनेंगे तो उनको बहुत खराब लगेगा। बता दें कि हेमा मालिनी का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- धरम जी हेमा मालिनी को बेहद चाहते हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो, लेकिन दोनों की जोड़ी बेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications










