..................... Hema Malini sheds tears remembering Dharmendra - Hindi Filmibeat

Dharmendra को याद कर छलके Hema Malini के आंसू, बोलीं- हम साथ में...

Hema Malini Emotional Remembering Dharmendra: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में काफी शानदार फिल्में भी दी है। लेकिन हाल ही में वह अपने दिवंगत पति और जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल हो गई। उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े।

Hema Malini

हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र के जीवन का सबसे बड़ा जुनून सिनेमा और उनके फैंस हुआ करते थे। उनको लगता है कि धर्मेंद्र की सफलता के पीछे सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं बल्कि काम के प्रति लगन और लोगों का प्यार था। धर्मेंद्र कई बार यह भी कहते थे की फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का एक मजबूत जरिया होती है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र की हेमा मालिनी दूसरी पत्नी थी और एक जीवनसाथी के तौर पर दोनों ने काफी लंबा वक्त बताया। इस हिसाब से हेमा मालिनी धर्मेंद्र को बहुत करीब से देख चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी एक्टिंग और बर्ताव से सिर्फ फैन्स को ही पसंद नहीं आते थे बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी एक मिसाल बने। हेमा मालिनी खुद को बहुत ही लकी मानती है कि उनको धर्मेंद्र जैसा पार्टनर मिला।

जैसा कि हम सभी को पता है कि धर्मेंद्र सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि इंटरनेशनल तौर पर भी काफी ज्यादा फेमस थे। हेमा मालिनी ने बताया कि जब भी वह विदेश जाया करते थे तो फैंस उन्हें इस कदर घेर लिया करते थे कि संभालना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता था।

हेमा मालिनी ने अपनी निजी जीवन को लेकर भी बात की और बताया कि व्यस्त शेड्यूल होने की वजह से उन दोनों को साथ में घूमने का मौका बहुत ही कम मिला। वह दोनों कई बार ऐसी फिल्में साथ में साइन कर लिया करते थे जिससे कि शूटिंग के बहाने एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर सके।

लेकिन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रिश्ता काफी विवादों में भी रहा है। दरअसल धर्मेंद्र की पहले ही एक शादी हो चुकी थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद में वह हेमा मालिनी के करीब चले गए। पहले से ही उनकी पत्नी प्रकाश कौर और चार बच्चे थे। लेकिन बाद में अपनी पहली पत्नी को ना छोड़कर उन्होंने हेमा मालिनी से भी शादी कर ली और उनसे भी उन्हें दो बेटियां हुई। कुल मिलाकर धर्मेंद्र कभी भी अपने कर्तव्य से नहीं भागे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की 24 नवंबर 2025 में मृत्यु हो गई। उम्र से संबंधित बीमारियों की वजह से उनका निधन मुंबई में हुआ। हालांकि आज भी फैन्स के दिलों पर वो राज करते हैं।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X