ड्रीम गर्ल हेमामालिनी को 'भरत मुनि' सम्मान
भले ही उम्र ने 64 का आकंड़ा पार कर लिया हो लेकिन आज भी हेमामालिनी का जादू बरकरार है तभी तो उनकी कला को आज भी सम्मानित किया जाता है। ताजा समाचार में हेमामालिनी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित भरत मुनि सम्मान से इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा । नाट्यशास्त्र के रचयिता भरत मुनि के नाम पर यह सम्मान कलिंगायन तोर्ययात्रिकम नाम की संस्था ने शुरू किया है । यह अवार्ड हेमामालिनी को 18 दिसंबर को दिया जायेगा।
आपको बता दें कि हेमा को इसी साल के 17 सितंबर को एशियन अचीवर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था। उन्हें 12वें एशियन अचीवर्स अवार्ड्स में साल के अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के पुरस्कार से नवाजा गया था। जिसको पाने के बाद हेमामालिनी काफी खुश थीं।
इस मौके पर उन्होंने कहा था कि लोगों ने उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया इसके लिए वो सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हैं।आपको बता दें कि फिल्म सपनों का सौदागर से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हेमामालिनी ने अपने अभिनय और डांस कौशल के दम पर बॉलीवुड में लंबे समय तक राज किया है। सीता और गीता, शोले, जॉनी मेरा नाम, पत्थर और पायल, डीर्मगर्ल, शराफत, अंदाज, सन्यासी, धर्मात्मा, त्रिशूल, दोस्त, चरस, राजाजानी, जुगनू और बागवां जैसी क्लासिक फिल्मों में काम करने वाली हेमामालिनी को लोग ड्रीमगर्ल कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
