..................... एक साल से नहीं मिले हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी! Hema Malini revealed why she did not met with Dharmendra from 1 year! - Hindi Filmibeat

एक साल से नहीं मिले हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, ड्रीम गर्ल ने खुलासा करते हुए बताया कारण!

कोरोना काल चल रहा है और इस समय अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। खबर है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लगभग एक साल से एक दूसरे से नहीं मिले हैं और इसका एक बड़ा कारण सामने आया है। जैसे ही ये पता चला लोगों को यकीन नहीं हो रहा है और उनका कहना है कि वो पति पत्नी है, ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल इसके पीछे एक कारण है और वो है कोरोना वायरस जिसके कारण वो आपस में मिल नहीं पा रहे हैं।

खबरों की मानें तो धर्मेंद्र पिछले काफी समय से मुंबई से दूर अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं। दरअसल इसको लेकर हेमा मालिनी स्पॉबॉय से बात कर रहीं थीं तब उन्होने इसका खुलासा किया है।

dharmendra, hema malini, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी

उन्होने कहा है कि.. 'ऐसा इसलिए किया क्योंकि ये उनकी सुरक्षा के लिए सही है। साथ में समय बिताने से ज्यादा अहम है कि हम उनके स्वास्थ्य के बारे में सोंचे।

ये मुश्किल वक्स है और अगर हमें इस सभ्यता को बचाना है तो हमें मजबूत बनना होगा, इसके लिए भले ही हमें त्याग करना पड़े।' हेमा मालिनी का ये बयान काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लगातार इसको लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

कुछ का कहना है कि ये फैसला बिल्कुल सही है। बता दें कि धर्मेंद्र पिछले साल कोरोना काल के समय फार्म हाउस में रहने चले गए थे और तब से वो वहीं पर जीवन बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X