बॉलीवुड में फिर लौटा हेमा, रेखा का दौर

हेमा मालिनी और रेखा इसका हालिया उदाहरण हैं। दोनों अभिनेत्रियां अरसे बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में साथ काम कर रही हैं। निर्देशक राजकंवर की फिल्म 'सदियां' कुछ उसी दौर की फिल्म भी है। यह फिल्म पाकिस्तान-भारत संबंधों पर बनी हैं।
वैसे इस फिल्म का विषय बॉलीवुड के लिए बिल्कुल नया नहीं है। लेकिन शायद ट्रीटमेंट के स्तर पर राजकंवर कुछ नया दिखा सकें। हेमा मालिनी फिल्म में पाकिस्तानी महिला के किरदार में हैं। जबकि रेखा सरदार महिला की भूमिका में दिखेंगी।
इसके अलावा हाल ही में न्यूज आयी थी कि बहुत जल्द डिंपल कपाड़िया भी ऋषि कपूर के साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगी। ग्लैमरस सनसनी जीनत अमान भी अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं पर उन्हे रोल महत्वपूर्ण चाहिए। निर्देशिका अपर्णा सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द जैपनीज वाइफ से मौसमी चटर्जी फिल्मों में फिर दिखाई देने वाली हैं। सेंसर बोर्ड की अध्यक्षा शर्मिला टैगोर किसी फिल्म में तो नहीं आ रही हैं। लेकिन वह ग्लैमर जगत से पूरी तरह जुड़ी हुईं हैं। हाल ही में उन्होने रैंप पर अपनी चाल का जलना बिखेरा।


Click it and Unblock the Notifications











