'VIP कोच नहीं होता..' पेट्रोल बचाने के लिए हेमा मालिनी ने मेट्रो में सफर करने से किया इंकार
Hema Malini Metro: हेमा मालिनी ने विदेश यात्राएं करने से इंकार कर दिया है और इसका कारण पीएम मोदी की वो गुजारिश है जो कि उन्होंने डीजल पेट्रोल बचाने के लिए की थी। इसके अलावा हेमा मालिनी ने गाड़ी छोड़कर मेट्रो से सफर करने से इसलिए इंकार किया है क्योंकि उसमें वीआईपी कोच नहीं होता है।

मेट्रो में वीआईपी कोच वाली बात सुनकर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस ने क्यों ये बात कही उसको लेकर उन्होंने खुद ही खुलासा किया है। हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल कहा जाता है और काफी समय से वो फिल्मों में नहीं बल्कि राजनीति को लेकर सुर्खियों में हैं।
हेमा मालिनी क्यों किया मेट्रो सफर से इंकार?
दरअसल हेमा मालिनी ने साफ तौर पर कहा है कि उनको मेट्रो में सफर करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसमें वीआईपी कोच नहीं होता है। ऐसे में वहां पर भीड़ होगी और फैंस तस्वीरों और सेल्फी के लिए मानेंगे नहीं। हेमा मालिनी का कहना है कि इस तरह से वहां पर बैठे यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
इसलिए सरकार से गुजारिश है कि मेट्रो में एक वीआईपी कोच बनाने की जरूरत है जिससे सेलिब्रिटी आराम से यात्रा कर सकें। इसके अलावा हेमा का कहना था कि एक साल तक लोग सोना भी नहीं खरीदेंगे और इसके लिए भी सब्र कर रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''क्यू वीआईपी कोच नॉर्मल में जाओ।'' एक ने लिखा, ''वीआईपी कोच क्यों? आप उन आम लोगों के साथ यात्रा क्यों नहीं कर सकते जिन्होंने आपको वोट दिया था?'' एक ने लिखा, ''फेस कवर करके यात्रा करें।'' एक ने लिखा, ''पहले वाली सरकार में भी बचा लेती उस समय क्या हुआ था ????'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हेमा मालिनी ने फिलहाल लोगों के सवालों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications
