..................... Hema Malini reacts to Kangana Ranaut contesting from Mathura, Says tomorrow rakhi sawant will also win। कंगना रनौत के मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भड़की हेमा मालिनी, बोलीं- राखी सावंत को भी भेज दूं - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं- राखी सावंत को भी भेज देंगे

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके राजनीति में आने की चर्चा भी तेज हो जाती है। पिछले दिनों जब कंगना रनौत जब वृंदावन पूजा करने के लिए पहुंचीं, तो उनके 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को एक बार फिर हवा मिल गई।

पूजा करने के बाद कंगना रनौत ने कहा था कि, वो भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने आई थीं और इसकी खास वजह ये थी कि उन्होंने इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस दौरान हालांकि, कंगना रनौत ने किसी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

hema-malini-reacts-to-kangana-ranaut-contesting-from-mathura-says-tomorrow-rakhi-sawant-will-also-w

वहीं, मथुरा से मौजूदा समय में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी सासंद हैं। उन्होंने लगातार दो बार बीजेपी के टिकट पर इस सीट से अपनी जीत दर्ज की है। हेमा मालिनी से जब कंगना के मथुरा से चुनाव लड़ने की अफवाहों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे।

हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत में कहा- 'अच्छी बात है, मेरा विचार भगवान के ऊपर है। भगवान कृष्ण सब जानते हैं। कोई और जो यहां के सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनाने नहीं देंगे। आप लोगों ने सबके दिमाग में ऐसा डालकर रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे, वो भी जीत जाएगी।'

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इनमें 'तेजस', 'इमरजेंसी' और 'टिकू वेड्स शेरू' शामिल हैं। कंगना रनौत के फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X