चक्के पे चक्का,चक्के पे गाड़ी..कहां चली हेमा मालिनी और राजकुमार की सवारी!
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की खूबसूरती के जितने दिवाने हैं, उतना ही दर्शक उनकी एक्टिंग पसंद करते हैं। तो फिर तैयार हो जाइए, क्योंकि जल्द ही वापस आपको हेमा मालिनी की झलक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

जी हां, दरअसल हेमा मालिनी की अगली फिल्म 'शिमला मिर्च' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में हेमा के साथ हैं बॉलीवुड के संजीदे एक्टर राजकुमार राव। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर राजकुमार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, और लिखा है कि 'फिल्म सिटी में शिमला मिर्च की शूटिंग जारी है..राजकुमार राव के साथ स्कूटर पर..'
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। जो एक सिंगल मां और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन कहानी में ट्विवस्ट तब आता है, जब मां और बेटी दोनों एक ही लड़के के प्यार में गिर जाती हैं, उसके बाद की कहानी है शिमला मिर्च।
इस फिल्म में हेमा मालिनी और राजकुमार के साथ राहपल प्रीत और शक्ति कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। बहरहाल, इन तस्वीरों के बाद तो हम दिल थामे इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जो कि काफी दिलचस्प लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications