..................... Hema Malini keen to learn Rabindra Sangeet | 'रवीन्द्र संगीत' सीखना चाहती है ड्रीमगर्ल - Hindi Filmibeat

'रवीन्द्र संगीत' सीखना चाहती है ड्रीमगर्ल

By Staff

Hema Malini
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री, कुशल नृत्‍यांगना के साथ-साथ राजनीति में भी दखल रखने वाली ड्रीम गर्ल हेमामालिनी अब 'रवीन्द्र संगीत' और संस्कृत भाषा में पारंगत होना चाहती हैं।

हेमा ने कहा कि संस्कृत का ज्ञान प्राप्त करना उनके लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे संस्कृत श्लोकों को रिकार्ड करना चाहती हैं और इसके लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

और उनका रवीन्द्र संगीत के प्रति झुकाव तब बना जब उन्‍होंने अभी हाल ही एक रविंद्र संगीत गोष्‍ठी में हिस्‍सा लिया। वहां उन्‍होंने लापामेंद्रा मित्रा और स्‍वागथा लक्ष्‍मी गुप्‍ता का रविंद्र गायन सुना।

हेमा चाहती है कि कम से कम इस संगीत का एक गीत सीख लूं। वैसे बहुत कम लोगो को पता होगा के उन्‍होंने फिल्‍म हाथ की सफाई और ड्रीमगर्ल में गाना गाया था।

फिलहाल हेमा ग्वालियर राजघराने की महारानी विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर आधारित फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X