हेमा मालिनी ने धारण किया मां दुर्गा का रूप, 75 की उम्र में किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Hema Malini perform maa durga daance at the age of 75: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं, लेकिन वह अपने राजनीतिक कार्यों के अलावा अपने फैन्स को खुश करना भी जानती हैं। जी हां, हाल ही में हेमा मालिनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी मां दुर्गा और काली का रूप धारण कर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा हेमा मालिनी का ये डांस वीडियो
वायरल हो रहे मां दुर्गा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी मथुरा में एक बार फिर संस्कृति को दिखाने के लिए डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी लाल रंग की साड़ी, लाल चूड़ियां और 16 श्रृंगार कर मां दुर्गा का रूप धरकर बहुत ही खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं। 75 साल की उम्र में इतना एनर्जेटिक डांस करना और इतने शानदार एक्सप्रेशन देना काबिले तारीफ है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Actor and BJP MP from Mathura, Hema Malini presented a dance drama on the occasion of Navaratri, in Mathura (06.10) pic.twitter.com/rU2abVNeOl
— ANI (@ANI) October 6, 2024
हेमा मालिनी का डांस देख फैन्स ने की तारीफ
बता दें कि हेमा मालिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैन्स ही क्या सितारे भी हेमा मालिनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम हर जगह ही हेमा मालिनी छाई हुई हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आप आज भी बहुत ही शानदार डांस करती हैं तो वहीं दूसरने ने लिखा- इस उम्र में इतना बेहतरीन और फुर्तीला डांस करना पाना किसी बड़े चैलेंज जैसा होता है, लेकिन आपने यह बहुत ही खूबसूरती से किया है।


Click it and Unblock the Notifications