जब दो हीरोइनों ने साथ में सेका बिस्तर हिल गई पूरी इंडस्ट्री, यूट्यूब पर देखे बॉलीवुड की ये Full Movie

Hema Malini Parveen Babi Raziya Kiss Scene: बॉलीवुड में ऑनस्क्रीन किसिंग सीन आम बात हो गई है, लेकिन साल 1983 में जब दो टॉप एक्ट्रेसेस के बीच ऐसा एक सीन पर्दे पर दिखाया गया, तो उसने पूरे फिल्म जगत में खलबली मचा दी थी। उस दौर में एलजीबीटीक्यू विषय पर बात करना भी सामाजिक तौर पर एक बहुत बड़ा कदम माना जाता था। जब फिल्ममेकर्स ने इस विषय को पर्दे पर उतारने की कोशिश की, तो इसका नतीजा विवाद और असफलता के रूप में सामने आया।
यह चर्चित और विवादित लिप-लॉक सीन बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और ग्लैमरस स्टार परवीन बाबी के बीच फिल्म 'रजिया सुल्तान' में फिल्माया गया था। स्क्रीन पर दो महिलाओं के बीच ऐसा रोमांटिक सीन देख दर्शक हैरान रह गए थे और यह सीन भारी विवाद का कारण बन गया।
निर्देशक कमाल अमरोही की 'रजिया सुल्तान' एक भव्य पीरियड ड्रामा थी, जो दिल्ली की पहली महिला सुल्तान रजिया की कहानी पर आधारित थी। फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और परवीन बाबी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अमरोही ने इस फिल्म में समलैंगिक प्रेम की कहानी को भी शामिल किया, जो उस समय के सामाजिक माहौल के लिहाज से बेहद साहसिक और जोखिम भरा कदम था।
फिल्म में दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर दर्शकों और आलोचकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया और समाज से बहुत आगे की चीज़ कहकर नकार दिया। फिल्म को विरोध और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ा।
करीब 10 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2 करोड़ रुपये की कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में इस्तेमाल की गई भारी उर्दू भाषा और संवाद भी आम दर्शकों की समझ से बाहर थे, जिससे फिल्म की असफलता और गहरी हो गई। यही कारण रहा कि 'रजिया सुल्तान' को उस दौर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना गया।
हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन आज भी जब 'रजिया सुल्तान' का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले उसके विवादित किसिंग सीन की चर्चा होती है। IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 6.1 रेटिंग मिली है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हेमा मालिनी और परवीन बाबी का यह लिप-लॉक सीन बॉलीवुड इतिहास के सबसे चर्चित और विवादित सीन में शुमार हो गया है।
आपको बता दें कि हेमा मालिनी और रजिया सुलतान की ये फुल मूवी यूट्यूब पर आप मुफ्त में देख सकते हैं। चाहे तो आप इसे यू ट्यूब पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















