टुकड़े समेट रही हूं... धर्मेंद्र के निधन के बाद पहले बर्थडे पर टूटी हेमा मालिनी, लिख दी रुला देने वाली बातें

Hema Malini On Dharmendra Birthday: सुपरस्टार हेमा मालिनी इन दिनों लाइफ के सबसे मुश्किल फेज में हैं और जैसे तैसे अपने परिवार के साथ खुश को संभालने की कोशिश कर रही हैं। धर्मेंद्र के गुजरने के बाद उनके पहले बर्थडे पर उनका पूरा परिवार काफी भावुक हैं और सभी उन्हें याद कर पुरानी यादों में खोए हुए हैं। ऐसे में हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपने दिल का हाल बयां किया है।
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी पुरानी अच्छी यादों की तस्वीरें शेयर की हैं और भावनाओं से लबरेज बात लिखी है। हेमा मालिनी के ये पोस्ट हर किसी को आंखों में आंसू भर देने वाला है। हेमा मालिनी बताया कि कैसे वो अपनी लाइफ को धर्मेंद्र के बिना जीने की कोशिश कर रही हैं। हेमा मालिनी ने लिखा:
धरम जी
मेरे प्रिय दिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं
दो हफ्तों से ज्यादा गुजर गए हैं जब आप मुझे टूटे हुए दिल के साथ छोड़ गए, धीरे धीरे टुकड़े समेट रही हूं और फिर से अपनी लाइफ को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रही हूं, जानती हूं कि आप हमाशे मेरी आत्मा के साथ ही रहेंगे। हमारे साथ बिताए जीवन की खुशनुमा यादें कभी नहीं मिट सकतीं और उन पलों को दोबारा जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को और मज़बूत किया और उन सभी खूबसूरत, खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी।
आपके जन्मदिन पर ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको शांति और खुशी प्रदान करें, जिसके आप अपनी विनम्रता, नेकदिली और मानवता के प्रति प्रेम के लिए पूरी तरह से हकदार हैं।
जन्मदिन मुबारक हो प्यारे
हमारे 'साथ' बिताए खुशनुमा पल
Dharam ji
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2025
Happy birthday my dear heart❤️
More than two weeks have passed since you left me heartbroken, slowly gathering up the pieces and trying to reconstruct my life, knowing that you will always be with me in spirit. The joyful memories of our life together can never be… pic.twitter.com/zY3QBJN0YE
हेमा मालिनी का ये प्यारा पोस्ट देख फैंस की आंखें नम हो गईं हैं, उनके कैप्शन को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र के निधन के बाद के बाद कितनी अकेली हो गईं हैं। फिलहाल फैंस हेमा मालिनी को प्यार देते हुए उन्हें मजबूत बने रहने के लिए ईश्वर से दुआएं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications