धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी प्रेयर मीट, नामी नेता हुए शामिल, लेकिन नहीं दिखे सनी-बॉबी..

Hema Malini

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी इन दिनों सदमे में हैं क्योंकि वह जिससे बेइंतहा प्यार करती थीं। वह उन्हें छोड़कर जा चुका है। जी हां, धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। वैसे तो धर्मेंद्र की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, लेकिन बीते महीने स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने की वजह से धर्मेंद्र को अस्पताल में भी भर्ती किया गया था, लेकिन कुछ खास सुधार नहीं हुआ। देओल परिवार ने निजता बनाई रखी और 24 नवंबर को यह मालूम हुआ कि धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे।

हेमा मालिनी ने दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में हेमा मालिनी, ईशा और अहाना सीखे श्मशान घाट पहुंचे थे। तीनों में से कोई भी देओल परिवार नहीं गया। यहां तक की जब देओल परिवार ने धर्मेंद्र की याद में प्रेयर मीट रखी और जन्मदिन पर 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' का एक कार्यक्रम रखा था उस खास मौके पर भी कार्यक्रम में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों को नहीं देखा गया। कई लोगों का कहना है कि देओल परिवार ने हेमा मालिनी को न्योता ही नहीं दिया था। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो परिवार ही जानता है।

प्रार्थना सभा में पहुंचे तमाम नेता

फिलहाल तो हाल ही में 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र की याद में प्रेयर मीट रखी। इस मौके पर हेमा मालिनी के साथ ही उनकी दोनों बेटियां ईशा-अहाना और एक्स दामाद भरत तख्तानी भी नजर आए। इस प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक दिखीं। धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम नामी नेता जैसे गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के मंत्री मंजीदर सिंह समेत तमाम नेताओं को देखा गया, लेकिन इस प्रार्थना सभा में ना तो सनी देओल नजर आए, ना ही बॉबी और ना ही प्रकाश कौर दिखीं। दोनों ने ही अलग-अलग प्रेयर मीट रखी इससे लोगों को यह तो शंका हो रही है कि दोनों परिवार के बीच बातचीत नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X