धर्मेंद्र की पहली पत्नी से कभी नहीं मिलीं हेमा मालिनी! ना ही रखा एक्टर के घर में कदम, लेकिन ईशा देओल ने तो...

Hema Malini on Dharmendra First Wife: बॉलीवुड के असली ही-मैन धर्मेंद्र ने 1954 में सिर्फ 19 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं- दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जो बॉलीवुड में काम करते हैं, और दो बेटियां, विजेता और अजीता, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
हेमा मालिनी से दूसरी शादी
साल 1980 में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी की। इस शादी से उनके दो बेटियां हैं, ईशा और अहाना देओल। ईशा का पिछले साल ही तलाक हुआ है और अहाना इस वक्त अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। ईशा ने बॉलीवुड में कदम तो रखा लेकिन ज्यादा सफल करियर बना नहीं पाईं। वहीं अहाना को लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखना ज्यादा पसंद है।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी अजीब सूरतों में हुई थी। धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को भी नहीं छोड़ना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी शादी करना चाहते थे। इस कशमकश से निपटने के लिए धर्मेंद्र और हेमा ने इस्लाम कबूला और फिर निकाह कर लिया। इस लिहाज से धर्मेंद्र दोनों पत्ननियों के पति बन पाए। तो क्या शादी के बाद हेमा मालिनी और प्रकाश कौर के बीच तकरार हुई होगी? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि हेमा मालिनी कभी भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी से मिली ही नहीं।
हेमा मालिनी और प्रकाश कौर की दूरी
हेमा ने अपनी बायोग्राफी Hema Malini: Beyond the Dream Girl में खुलासा किया कि वो शादी के बाद कभी भी प्रकाश कौर से नहीं मिली। वो हमेशा ये चाहती थीं कि उनकी वजह से धर्मेंद्र के पहले परिवार में किसी तरह का झगड़ा या असुविधा न हो।
धर्मेंद्र के घर में कदम न रखना
हेमा ने कहा कि उन्होंने कभी भी धर्मेंद्र के घर कदम नहीं रखा। वह शुरू से ही यह पक्की थीं कि धर्मेंद्र के पहले परिवार में उनकी दखलंदाजी नहीं होगी। शादी से पहले कई सोशल इवेंट्स में उनका सामना प्रकाश कौर से हुआ था, लेकिन शादी के बाद दोनों कभी नहीं मिलीं।
हेमा ने कहा- 'मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धर्मजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो कुछ किया, मैं उससे खुश हूं। उन्होंने पिता की तरह जिम्मेदारी निभाई। आज मैं कामकाजी महिला हूं और कला और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण अपनी गरिमा बनाए रखी।'
प्रकाश कौर के प्रति सम्मान
हेमा ने यह भी कहा कि उनका प्रकाश कौर के प्रति बहुत सम्मान है। 'मैंने कभी प्रकाश के बारे में ज्यादा नहीं बोला, लेकिन उनका सम्मान करती हूं। मेरी बेटियां भी धर्मेंद्र के परिवार का सम्मान करती हैं। मेरी जिंदगी के कुछ पहलू दूसरों के जानने के लिए नहीं हैं।'
ईशा देओल का धर्मेंद्र के घर दौरा
सूत्रों के अनुसार, ईशा देओल ही हेमा के परिवार से धर्मेंद्र के घर जाने वाली अकेली सदस्य हैं। जब धर्मेंद्र के छोटे भाई अजित सिंह देओल बीमार थे, तो ईशा ने उन्हें देखने उनके घर गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











