हेमा मालिनी हैं पर्सन ऑफ द ईयर

पेटा की पूर्वा जोशिपुरा ने कहा, भारत के अंदर और बाहर हेमा मालिनी का लोग बेहद सम्मान करते हैं। वह समय समय पर बेजुबान जानवरों के पक्ष में अपनी बात रखती रही हैं जिनके खिलाफ अत्याचार पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। पूर्वा जोशिपुरा ने बताया कि राज्यसभा सांसद हेमा मालिनी ने इस वर्ष पेटा की तरफ से पर्यावरण और वन मंत्रालय से जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया।
उन्होंने आगे फिर कहा कि पेटा की तरफ से हेमा मालिनी ने मुंबई में घोड़ा गाड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने का भी अनुरोध किया। नवंबर महीने में मुंबई उच्च न्यायालय ने बिना लाइसेंस वाले घोड़ों के अस्तबल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इससे आने वाले समय में मुंबई की सड़कों पर से क्रूर घोड़ा गाड़ी का अंत हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











