..................... Hema Malini was looking very Beautiful in Her Daughter Ahana Deol's engagement Party - Hindi Filmibeat

अहाना की सगाई में बेहद सुंदर नजर आयीं मां हेमा..

कहते है ना..उम्र के साथ-साथ सुंदरता नष्ट हो जाती है लेकिन बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी पर यह बात बिल्कुल फिट नहीं होती है। बढ़ती उम्र ने उनकी खूबसूरती को और ही निखार दिया है, जिसका ताजा उदाहरण दिखा उनकी छोटी बेटी अहाना देओल की सगाई पर जहां पर हेमा अपनी बेटी अहाना से ज्यादा हसीन और सुंदर नजर आयीं। ऑफवाइट कलर की साड़ी पहने हेमा वाकई में चौदहवीं का चांद लग रही थी, जिसके सामन उनकी बेटी ही उन्नीस साबित हुई। खैर सुंदरता में तो हेमा ने बाजी मार ली लेकिन उन्होंने मातृत्व का भी धर्म भी बेहद अच्छे से निभाया और पूरी परंपरा से अपनी बेटी की सगाई की रस्मों को पूरा किया। अपनी बेटियों की मां कम सहेली के रूप में ज्यादा पहचानी जाने वाली हेमा इस मौके पर थोड़ी भावुक भी दिखीं।

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को मुंबई के जूहू स्थित हेमा के निवास स्थान पर उनकी और हीमैन धरमेंद्र की छोटी बेटी अहाना की सगाई हुई। अहाना की सगाई दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ हुई है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन यह पूरी तरह से अरेंजड मैरज बतायी जा रही है।

हेमा ने मीडिया को बताया कि वैभव काफी अच्छा लड़का है और अहाना के लिए हर लिहाज से फिट है। अभी शादी के तारीख पक्की नहीं हुई है, जल्द ही दोनों परिवार मिलकर शादी की डेट फिक्स कर लेंगे। हेमा ने कहा कि शादी तय होते ही मीडिया को भी इसकी जानकारी दे दी जायेगी।

आईये आपको दिखाते हैं अहाना की सगाई की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X