»   » हेमा मालिनी कार एक्सीडेंट- बसंती की चिंता करो, बच्ची मर गयी वो सेलिब्रिटी तो नहीं थी

हेमा मालिनी कार एक्सीडेंट- बसंती की चिंता करो, बच्ची मर गयी वो सेलिब्रिटी तो नहीं थी

बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी कल रात कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गयीं। इस कार एक्सीडेंट में एक ऑल्टो कार से जा रहा परिवार भी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसमें एक दो साल की बच्ची मर गयी और दूसरी बच्ची व उसकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। हेमा मालिनी के कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ट्विटर पर कुछ लोगों ने तो हेमा मालिनी के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की है तो वहीं कुछ लोगों ने इस बात का गुस्सा जाहिर किया है कि सिर्फ बसंती की चिंता है लोगों को। जो बच्ची मर गयी उसकी किसी को चिंता नहीं।

तो आइये एक ऩजर डालते हैं लोगों के रिएक्शन पर।

अलेख्या दास

वाह..एक बच्ची मर गयी और लोग सिर्फ हेमा मालिनी जी की ही बात कर रहे हैं सिर्फ इसलिए क्योंकि वो एक सेलिब्रिटी हैं। खुद को इस स्थिति में रखें और तब सोचें।

बब्बर मिर

जो बच्ची मर गयी उसकी चिंता क्यों करनी। हमें सिर्फ बसंती, हेमा मालिनी की चिंता करनी चाहिए।

सोनल चड्ढा

बेवकूफों इस बात को राजनीती का हिस्सा ना बनाइये और ना ही इसपर मजाक बनाएं। ये एक बड़ा एक्सीडेंट है और एक बच्ची की जान जा चुकी है।

सृष्टि चावला

चार साल की बच्ची की जान चली गयी और मीडिया सिर्फ हेमा मालिनी की चिंता कर रही है।

रितुपर्णा चैटर्जी

जयबपुर से रिपोर्टिंग कर रहे किसी भी जर्नलिस्ट के पास क्या इस बात की जानकारी है कि जो परिवार इस एक्सीडेंट में घायल हुआ वो कैसा है।

नैनटू बैनर्जी

हेमा मालिनी को लगी जरा सी चोट को क्यों इतना हाइप किया जा रहा है। मर्सीडीज के सामने जो ऑल्टो कार थी उसमें बैठे लोगों की मौत और चोट के बारे में क्यों किसी को नहीं पता।

निकिता जैन

तो मीडिया हेमा मालिनी की चोट, उनकी सर्जरी की बात कर रहा है। किसी को पता है कि दूसरे परिवार पर जिसने अपनी बच्ची खो दी क्या गुजर रही है।

सौरभ झा

क्या मीडिया ने ऑल्टो में मौजूद लोगों की मैडिकल जांत का बुलेटिन चलाया है। जिन्होने अपनी बच्ची खो दी।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X