बेटी ईशा से ज्यादा जवां है मां हेमामालिनी

Hema Malini
रविवार को ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का जन्मदिन था, लोगों ने दिल खोल कर उनको बधाई दी। स्वप्न सुंदरी हेमामालिनी इन दिनों अपनी बेटी ईशा को लेकर काफी व्यस्त है, मौका है फिल्मों में उन्हें फिर से री-लांच करना। इसलिए हेमा जी ने अपनी बेटी ईशा के लिए फिल्म बनायी है..टेल मी ओ खुदा..जो कि दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली है।

फिल्म को लेकर ईशा से ज्यादा हेमा उत्साहित है और फिल्म की यूएसपी भी ईशा नहीं बल्कि उनकी मां हेमा मालिनी ही है। जिनका जादू आज भी लोगों के दिलों में बरकरार है। फेसबुक पर एक प्रशंसक ने हेमा जी के लिए लिखा है कि वो आज भी अपनी बेटी ईशा से ज्यादा जवान दिखती हैं।

जितनी भीड़ हेमा जी को देखने के लिए आज भी लगती है उसकी आधी भी ईशा को देखेने के लिए नहीं लगती। उम्र को 63वें साल में कदम रख चुकी हेमामालिनी की सुंदरता के आज भी लोग प्रशंसक है। वो जहां भी जाती हैं, वहां लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखते हैं।

चाहे वो फिल्मी कैंपन हो या फिर चुनावी जनसभा हर जगह हेमामालिनी की तूती बोलती है जबकि रंग-रूप में अपनी मां जैसी दिखने वाली ईशा को लोग शायद अब कुछ दिन बाद लोग पहचानेगें भी नहीं। ना तो वो नजाकत औऱ ना ही वो अभिनय क्षमता ईशा में दिखती है जो हेमा जी के पर्याय है। खैर देखना दिलचस्प होता है कि हेमा जी की कोशिश की कितनी काम आती है, उनकी मेहनत ईशा के लिए कितनी कारगर होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X