तलाक के बाद बेटी Esha Deol को ऐसे सेट करेंगी Hema Malini, एक्टिंग को छोड़ करवाएंगी ये काम, बताया फ्यूचर प्लान

Esha Deol In Politics: लगभग एक हफ्ते पहले, एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी ने अपनी 11 साल की शादी को खत्म करते हुए अलग होने का ऐलान की। यह कपल दो बेटियों राध्या और मिराया के माता-पिता हैं। अब, ईशा की मां, फेमस एक्ट्रे हेमा मालिनी ने अपनी बेटी की राजनीति में इंट्रेस्ट को लेकर इनफॉरमेशन शेयर की है।
एक इंटरव्यू में, हेमा ने बताया कि ईशा को राजनीति में बहुत दिलचस्पी है। अगले कुछ सालों में अगर उनकी रुचि होगी तो वो निश्चित रूप से राजनीति में शामिल होंगी। हेमा मालिनी के इस बयान के बाद सियासी कुनबों में भी हलचल मच गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या ईशा देओल भी हिस्सा लेंगी?
ईशा देओल ने साल 2012 में अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। हालांकि, शादी के 11 साल बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है। इन दोनों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस परिवर्तन के माध्यम से, हमारे दो बच्चों की भलाई हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी है। हम विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।'
आपको बता दें, हेमा मालिनी हमेशा ईशा देओल के सपोर्ट में रही हैं। 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान, जब ईशा की फिल्म 'एक दुआ' को सम्मान मिला, तो हेमा ने ईशा को बधाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया। हेमा मालिनी ने नीली साड़ी पहने हुए अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में, हेमा ने अपना गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "यह मेरी प्रिय ईशा के लिए गर्व का पल था - एक प्रोड्यूसर के रूप में उनकी पहली फिल्म, 'एक दुआ' को नॉन-फीचर फिल्मों की कैटेगरी में 69 वें राष्ट्रीय पुरस्कार में विशेष सम्मान मिला। मेरे बच्चे को बधाई!"
फिल्मफेयर जीत के बाद, ईशा देओल ने एक नोट भी साझा किया, जिसमें लिखा था, "मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरी फिल्म 'एक दुआ' ने 69वें नेशनल अवॉर्ड में जीत हासिल की है। इस फिल्म में एक प्रोड्यूसर और एक्टर के रूप में गैर-फीचर अवॉर्ड में यह सम्मान पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमारी फिल्म का सब्जेक्ट कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ के बारे में है और इसके लिए नेशनल अवॉर्ड्स में मान्यता मिलना बहुत खुशी की बात है।"


Click it and Unblock the Notifications











