..................... हेमा मालिनी ने किया राजनीति छोड़ने का फैसला? | Hema Malini has decided to quit politics? - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी ने लिया राजनीति से सन्यास का फैसला, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

हेमा मालिनी, मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं लेकिन अब उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है लेकिन हेमा मालिनी का कहना है कि इसमें इतना हैरान होने वाली क्या बात है। मैं अब बूढ़ी हो रही हूं और कमज़ोर भी।

हेमा मालिनी ने साफ किया कि उन्होंने जितने भी वादे मथुरा वासियों से किए थे, उन वादों को पूरा करने के लिए उन्हें एक और सत्र चाहिए था। और यही कारण था कि उन्होंने इस साल का लोकसभा इलेक्शन लड़ा। लेकिन ये उनका आखिरी कार्यकाल है।

hema-malini-has-decided-to-quit-politics

हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अब अपने परिवार और अपनी कला, अपने डांस को समय देने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि ये देखकर अच्छा लग रहा है कि मथुरा में इतनी सारी फिल्में सूट हो रही हैं।

उन्होंने अपने पति धर्मेंद्र की सेहत पर बात करते हुए बताया कि हाल ही में उन्हें डेंगू का अटैक हो गया था। अब वो भी काफी कमज़ोर हो चुके हैं। उनके पैरों में हमेशा दर्द रहता है। हम दोनों ही अब बूढ़े हो रहे हैं लेकिन हमारा एक दूसरे पर भरोसा आज भी वैसा ही है।

वैसे जानिए हेमा मालिनी सहित स्टार सांसदों का पिछले सत्र का रिपोर्ट कार्ड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X