महिला का हाथ लगते ही आग-बबूला हुईं Hema Malini, किया ऐसा काम कि लोगों ने एक्ट्रेस को कहा- 'बदतमीज'

Hema Malini

Hema Malini Video: दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी बुधवार (21 अगस्त) को मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। एक्ट्रेस-राजनेता की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। हालांकि, जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह यह थी कि हेमा उस समय नाराज हो गईं, जब एक महिला ने पैप्स के लिए पोज देते समय उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की।

एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में, हेमा मालिनी एक कार्यक्रम में अनूप जलोटा और कई अन्य लोगों के साथ स्पॉट की गईं। हालांकि, जैसे ही एक महिला उनके साथ पोज देने की कोशिश करती है, एक्ट्रेस अनकंफर्टेबल दिखाई देती हैं। वीडियो में वह महिला को एक तरफ हटने का इशारा करते हुए कहती हैं, "हाथ नहीं..."। इस दौरान एक आदमी बीच में आता है और वह महिला से दिग्गज स्टार के साथ पोज देते समय दूरी बनाए रखने के लिए कहता है।

वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने महिला के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए एक्ट्रेस-राजनेता को ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट किया, "सारी जिंदगी इंसान के साथ काम किया अब बुढ़ापे में औरत का हाथ टच होने पर एतराज दिखा रही।"

इस बीच, हेमा मालिनी पिछले कुछ समय से गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। पिछले हफ्ते विनेश फोगट के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने पर उनकी तीखी और असंवेदनशील प्रतिक्रिया के लिए उन्हें लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा थी।

विनेश को ऐन मौके पर ओलंपिक से बाहर करने पर अपना रिएक्शन देते हुए हेमा मालिनी ने कहा था, "यह हैरानी की बात है कि फोगट को 100 ग्राम के कारण अयोग्य ठहराया गया। यह दर्शाता है कि अपने वजन को कंट्रोल रखना कितना जरूरी है। यह सभी कलाकारों, महिलाओं और सभी के लिए एक सीख है कि 100 ग्राम भी बहुत मायने रखता है। यह दुखद है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर लेगी, लेकिन इस बार तो हम (ओलंपिक पदक) नहीं जीत पाएंगे।"

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X