'घमंडी और असभ्य..' हेमा मालिनी हुईं बुरी तरह से ट्रोल, महिला फैन के साथ सेल्फी लेने से किया इंकार, Video Viral

Hema Malini

Hema Malini Troll- जया बच्चन अक्सर अपने व्यवहार और गुस्से को लेकर ट्रोल की जाती हैं लेकिन इस बार अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है जिसको लेकर वो ट्रोल की जा रही हैं।

दरअसल एक फैन लगातार उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश कर रही थी और उन्होने कुछ ऐसा किया जो कि हैरान करने वाला है। ड्रीम गर्ल हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक नवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस दौरान जब वो बैठी थीं तो एक महिला फैन उनके पास आई थी। इस दौरान जब वो तस्वीर और वीडियो ले रही थी तो हेमा मालिनी नाराज हो गईं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोगों के कमेंट्स हैरान करने वाले हैं।

हेमा मालिनी ने नजरें फेर लीं

नवरात्रि के मौके पर हेमा मालिनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला वीडियो शूट कर रही है और हेमा मालिनी ने आग्रह करती है कि वो कैमरे की तरफ देखें।

हेमा मालिनी काफी देर में ध्यान देती हैं और तुरंत ही नजरें फेर लेती हैं। लोगों को ये हरकत कुछ खास पसंद नहीं आई है और उनको घमंडी तक कहा जा रहा है। लोगों काफी भड़के हुए हैं और उनका कहना है कि फैन चली गई थी तो कम से कम मुस्कुरा तो सकती थी। लेकिन साफ समझ में आ रहा है कि हेमा मालिनी नहीं चाहती हैं कि वो फोटो या वीडियो ले।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''घमंडी और रूड औरत है ये।'' एक ने लिखा, ''एक बात कहूं...इतनी बेज्जती सह कैसे लेते हो आप लोग।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो ख्याल रखो अपने स्वाभिमान का।''

एक ने लिखा, ''घमंड है कुछ हीरोइनों को ज्यादा बस रेखा ही जिसको सबको प्यार देना आता बस।'' एक ने लिखा, ''लोग बिना किसी सम्मान और प्रतिक्रिया के इस तरह से क्लिक क्यों करवाना चाहते हैं...अभिनेता भी एक इंसान है, आप अपने साथ ऐसा न करें।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X