..................... Hema Malini gave a controversial statement after Dharmendra Kissing with Shabana Azmi - Hindi Filmibeat

शबाना आजमी संग धर्मेंद्र के लिप लॉक करने के बाद Hema Malini ने दिया विवादित बयान, कहा,- ऑनस्क्रीन ऐसा...

Hema Malini

Hema Malini: हर तरफ इस वक्त देओल फैमली को लेकर ही चर्चा हो रही है। कभी सुपरस्टार धर्मेंद्र तो कभी सनी देओल खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। अब इन सबके बीच सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र के लिप लॉक वाले सीन को लेकर बयान दिया है।

दरअसल बात ऐसी है कि, फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी पिछले दिनों चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन ने खींचा। वहीं, अब धर्मेंद्र के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी बड़े पर्दे पर लिपलॉक करते हुए नजर आ सकती हैं।

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर रिएक्ट किया। इंडिया डॉट कॉम के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म की डिमांड पर उन्हें ऑनस्क्रीन किस पर कोई आपत्ति नहीं है।

हेमा मालिनी से इंटरव्यू में जब पूछा गया कि, क्या वह धर्मेंद्र और शबाना आजमी की तरह ऑनस्क्रीन किस करने में सहज होंगी, तो उन्होंने पॉजीटिव रिस्पॉन्स देते हुए जवाब दिया, "क्यों नहीं करेंगे, बिल्कुल करेंगे। अगर ये अच्छा है, अगर ये रिलेटेबल है और फिल्म से मेल खाता है, शायद मैं ऐसा कर सकती हूं।''

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर कहा कि उन्होंने अभी तक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नहीं देखी है। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले जूम से बातचीत में कहा था, "मुझे यकीन है कि लोगों को फिल्म पसंद आई है। मैं धरम जी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें पूरे समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वो इसे प्यार करते हैं।"

खैर हेमा मालिनी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। प्रोफेशनल काम की बात करें तो धर्मेंद्र इन दिनों रॉकी रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की भी इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर खबरों में हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी भी फिल्म गदर 2 को लेकर बयान दे चुकी हैं।

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X