हेमा मालिनी ने पहली बार प्रकाश कौर और सनी देओल के साथ शेयर किया धर्मेंद्र का ये VIDEO

Hema Malini

Hema Malini Tribute Video For Dharmendra: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी अभी भी धर्मेंद्र की यादों से निकल नहीं पा रही हैं। हेमा मालिनी लाइफ के इस बुरे दौर में काफी हिम्मत से काम ले रही हैं और उनकी दोनों बेटियां ऐसे में उनकी साथ मजबूती से खड़ी हैं। अब एक बार फिर से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की यादों का एक प्यारा सा गुलदस्ता फैंस के साथ शेयर किया हैं।

हेमा मालिनी ने शेयर किया ट्रिब्यूट वीडियो

हेमा मालिनी ने एक ट्रिब्यूट वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र की लाइफ के जुड़े कुछ फिल्मी तो कुछ पर्सनल लाइफ के लह्मों को दिखाया गया है। इन्हें देखने के बाद ही मैन से जुड़ी यादें हर किसी की आंखों को नम कर रही हैं। खास बात ये है कि हेमा मालिनी ने इस वीडियो में धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी और पूरे परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

दोनों पत्नी और परिवार के साथ धर्मेंद्र

सामने आए इस वीडियो में धर्मेंद्र के जवानी के दिनों की झलकियां देखने को मिलीं। इस वीडियो में उनकी कई पुरानी तस्वीरें हैं, कई फिल्मों के सीन और परिवार के साथ बिताए उनके खास पलों को जोड़ते हुए ये वीडियो बनाया गया है, जिसमें धर्मेंद्र के दोनों परिवारों की झलक शामिल है। इस वीडियो धर्मेंद्र की उनके दोनों परिवारों यानी सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता, विजेता, पहली पत्नी प्रकाश कौर और ईशा देओल-अहाना देओल और हेमा मालिनी के साथ खास बॉन्ड देखने को मिला। इस वीडियो को देखने के बाद ही-मैन के फैंस उन्हें याद करके एक बार फिर भावुक हो गए।

हेमा मालिनी ने शेयर किया ट्रिब्यूट वीडियो

दरअसल, ये ट्रिब्यूट वीडियो हाल ही में दिल्ली में आयोजित सभा में भी चलाया गया था, जिसे हेमा मालिनी ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा- 'धरम जी को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनकी सदाबहार लोकप्रियता, करिश्मा, अपार प्रतिभा और उनकी सभी फिल्मों में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को उजागर किया गया है। यह दृश्य श्रद्धांजलि दिल्ली और मथुरा में मेरे द्वारा आयोजित दो प्रार्थना सभाओं के लिए बनाई गई थी।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X